फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Ramleela in Almora

मैं तो छोड़ आई लंका का राजकाज लखन लाल तेरे लिए

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Ramleela in Almora
अल्मोड़ा के कर्नाटक खोला की रामलीला में रावण मारीच संवाद का दृश्य। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। श्री भुवनेश्वर महादेव रामलीला कमेटी की ओर से कर्नाटक खोला में वर्चुअल रामलीला जारी है। पांचवें दिन सूर्पणखा नासिका विच्छेदन
विज्ञापन

पंचवटी प्रसंग, त्रिसरा वध, खर-दूषण वध, रावण-मारीच संवाद, सीता हरण और जटायु उद्धार आदि प्रसंग मंचित किए गए। इससे पहले पांचवें दिन मुख्य अतिथि डीएम नितिन सिंह भदोरिया ने दीप प्रज्ज्वलित कर रामलीला का शुभारंभ किया। उन्होंने भव्य रामलीला मंचन के लिए कमेटी के संस्थापक संयोजक बिट्टू कर्नाटक के प्रयासों की सराहना की। कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र प्रसाद कर्नाटक और सभासद राजेंद्र तिवारी ने अतिथियों को अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। इससे पहले रावण और मारीच संवाद सहित कई दृश्यों का मंचन किया गया। रावण बिट्टू कर्नाटक और मारीच का अभिनय अमरनाथ नेगी ने किया। राम कुमारी दिव्या पाटनी, लक्ष्मण कुमारी शगुन त्यागी, सीता कुमारी किरन कोरंगा, सूूर्पणखा कुमारी सुप्रिया मेहरा और कुमारी मानसी मेहरा, त्रिसरा दीपक मेहता, खर करन कर्नाटक, दूषण अखिलेश थापा बने हैं। इस मौके पर जगदीश वर्मा, अरुण वर्मा दीप कांडपाल, निर्मल उप्रेती, विजय नेगी, कमल पालीवाल, दिनेश मठपाल, डॉ. जीसी जोशी, गोकुल सिंह, मनीष तिवारी, डॉ. विद्या कर्नाटक आदि थे।

दुर्गा पंडालों और मंदिरों में भजनों की रही धूम
अल्मोड़ा। शारदीय नवरात्र के छठे दिन शहर के मंदिरों और दुर्गा पंडालों में मातारानी के छठे स्वरूप कात्यायनी की पूजा की गई। इससे वातावरण भक्तिमय रहा। शहर के नंदादेवी, गंगोला मोहल्ला, राजपुरा, लक्ष्मेश्वर, दूंगाधारा समेत अन्य दुर्गा पंडालों में भजनों की धूम रही। मंदिरों में भी सुबह से ही भक्त पूजा अर्चना करने को पहुंचने लगे थे। दुर्गा पंडालों और देवी मंदिरों में कई भजन गाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed