फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Ramleela Done

%अवध में आई बहार श्री राम जी आए, लक्ष्मण भी आए सिया जी आई निहाल..%

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2020 04:14 PM IST
विज्ञापन
Ramleela Done
अल्मोड़ा। श्री भुवनेश्वर महादेव रामलीला कमेटी की ओर से कर्नाटक खोला में चल रही वर्चुअल रामलीला का श्री राम राज्याभिषेक के साथ समापन हो गया है। ‘अवध में आई बहार श्री राम जी आए, लक्ष्मण भी आए’ चौपाई गाकर श्री राम के अवध लौटने पर खुशी मनाई गई। इस मौके पर राम दरबार, श्री राम आरती, श्री राम स्तुति आदि प्रसंगों का मंचन किया गया। समापन पर रामलीला के कलाकारों को पुरस्कार वितरित किए गए। साथ ही भस्मासुर नाटिका, मयूर नृत्य, सुदामा चरित्र आदि कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि वरिष्ठ रंगकर्मी प्रभात शाह गंगोला ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विशिष्ट अतिथि क्षेत्र पंचायत सदस्य गीता जोशी थीं। कमेटी के संस्थापक संयोजक वरिष्ठ रंगकर्मी और पूर्व मंत्री बिट्टू कर्नाटक, कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र प्रसाद कर्नाटक ने अतिथियों को अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

संस्थापक संयोजक बिट्टू कर्नाटक ने बताया कि वह अगले साल महिलाओं की रामलीला आयोजित करने जा रहे हैं। रामलीला कमेटी द्वारा महिला समिति को अंग वस्त्र, स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। यहां मनोज बिष्ट, व्यापार मंडल उपसचिव राहुल बिष्ट, जगदीश नगरकोटी, उपाध्यक्ष डॉ. करन कर्नाटक, महासचिव हेम जोशी , सचिव गौरव कांडपाल, उप सचिव जितेंद्र कांडपाल, संतोष जोशी, दीप नारायण बिष्ट, अमरनाथ नेगी सांस्कृतिक संयोजक और सभासद राजेंद्र तिवारी मौजूद थे। संचालन मुख्य उद्घोषक दीपक मेहता ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed