{"_id":"57644c194f1c1b591811bca7","slug":"ramleela-coronation-maanila","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानिला में राम राज्याभिषेक देखने उमड़ी लोगों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानिला में राम राज्याभिषेक देखने उमड़ी लोगों की भीड़
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, मानिला (अल्मोड़ा)।
Updated Sat, 18 Jun 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानिला (अल्मोड़ा)। सल्ट विकासखंड के मानिला में चल रही रामलीला के अंतिम दिन रावण वध, राम का राजतिलक के साथ रामलीला का समापन हो गया है। राम राज्याभिषेक देखने काफी संख्या में ग्रामीण पहुंचे थे।
विज्ञापन
इस मौके पर मां मानिला म्यूजिकल ग्रुप के किशोर जोशी, संजय जैंतवाल ने मानिला माई दुनिया में निराली.., पुर करिये माता हमरि मनोकामना, परुवा बौज्यू अब मैं मचूला शोर... आदि गीत प्रस्तुत कर वाहवाही बटोरी।
विज्ञापन
इस मौके पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष शंकर दत्त नैलवाल और संयोजक जीएस चौहान ने कलाकारों और कमेटी के सदस्यों को प्रतीक चिन्ह प्रदान किए। राम राज्याभिषेक देखने चौना, सकणा, कुनीधार, कुलहील, विटोरी, रतखाल, डढोली, सदर बाजार क्वैरला आदि से रामलीला देखने काफी संख्या में लोग पहुंचे थे। इस मौके पर राजेश तिवारी, गोपाल रावत, देवी दत्त शर्मा, महेश बिष्ट, हरीश चौहान, मनमोहन बंगाली, ललित सिंह, भगवती देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन