फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Ramdutt's chita was made by the queen of the Rahmat

रामदत्त की चिता को मुखाग्नि दी रहमत के कुनबे ने

Fri, 08 Jun 2018 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा। 
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।  Updated Fri, 08 Jun 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
Ramdutt's chita was made by the queen of the Rahmat
रामदत्त की चिता को मुखाग्नि देते - फोटो : अमर उजाला

 बचपन से पारिवारिक सदस्य के तौर पर मुस्लिम परिवार के बीच रह रहे महाराष्ट्र निवासी रामदत्त (70) की शुक्रवार दोपहर मौत हो गई। सामाजिक सद्भाव की मिसाल पेश करते रहमत खान परिवार ने उनका हिंदू रीति रिवाज से विश्वनाथ घाट में अंतिम संस्कार कराया। मुखाग्नि भी रहमत खान परिवार ने ही दी। 

विज्ञापन


 एनटीडी निवासी रहमत खान के यहां महाराष्ट्र निवासी रामदत्त बचपन से पारिवारिक सदस्य के तौर पर रहते थे। पिछले डेढ़ साल से वह फेफड़े की बीमारी परेशान थे। रहमत खान ने उनका अल्मोड़ा और हल्द्वानी में भी इलाज कराया। शुक्रवार दोपहर उनकी मौत हो गई। इसके बाद रहमत के परिवार और आसपास के लोगों ने उनका स्थानीय विश्वनाथ घाट में हिंदू रीति रिवाज के साथ अंतिम संस्कार कराया।

विज्ञापन

मुखाग्नि रहमत, गुड्डू खान और अयूब खान ने दी। रहमत खान ने बताया कि बचपन में रामदत्त के माता और भाई की एक हादसे में मौत हो गई थी। उस समय उनके पिता मोहम्मद खान रामदत्त को अपने साथ ले आए थे। तब से रामदत्त पारिवारिक सदस्य की तरह रह रहे थे। वह खुद रामदत्त को बड़े भाई के तौर पर सम्मान देते थे। सामाजिक सौहार्द की यह मिसाल नगर में चर्चा का विषय बनी हुई है। अंतिम संस्कार में अमान खान, सनावर खान, सरफराज खान, यूसुफ तिवारी, सौरभ वर्मा, दीपक नेगी, विनोद बाराकोटी आदि भी शामिल हुए।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed