फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Ram temple should be brought into law in Parliament: Raghav

संसद में कानून लाकर राम मंदिर बनाया जाए : राघव

Sun, 25 Nov 2018 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Sun, 25 Nov 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
Ram temple should be brought into law in Parliament: Raghav
रैमजे इंटर कालेज में हुई जनसभा में मंचासीन विहिप के पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
 श्री राम जन्म भूमि अयोध्या पर भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, दुर्गा वाहिनी की ओर से रैमजे इंटर कालेज में आयोजित शंखनाद जनसभा में मौजूद लोगों ने राम लला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे का उद्घोष करते हुए कहा कि जब कर राम मंदिर नहीं बनेगा वह चुप नहीं रहेंगे। यदि सरकार भी इस मामले को नहीं सुनेगी तो उसका भी विरोध किया जाएगा। 
विज्ञापन


परिषद के संयुक्त केंद्रीय मंत्री राघव वल्लू ने कहा कि केंद्र सरकार को सोमनाथ मंदिर की तर्ज पर संसद में कानून लाकर श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए मार्ग प्रशस्त करना चाहिए। गांव-गांव, गली-गली जन संपर्क कर लोगों को श्री राम मंदिर निर्माण के लिए जागरूक किया जाएगा। 
विज्ञापन


उन्होंने जनता से श्री राम मंदिर निर्माण की मुहिम में आगे आने का आह्वान किया। मुख्य वक्ता विहिप के क्षेत्रीय संगठन मंत्री मनोज वर्मा ने कहा कि श्री राम जन्म भूमि अयोध्या में हरहाल में श्री राम मंदिर बनना चाहिए।  जूना अखाड़ा के श्री बृहस्पति गिरि महाराज ने कहा कि अहिंसक तरीके से श्री राम जन्म भूमि पर श्री राम मंदिर का निर्माण किया जाए। अध्यक्षता डॉ. बीडीएस नेगी ने और संचालन विहिप जिला मंत्री योगेश नयाल ने किया। सभा में विश्व हिंदू परिषद के कुमाऊं संरक्षक दीवान सिंह फर्त्याल,  जिलाध्यक्ष मंगल सिंह बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष रणजीत नयाल, संभाग संगठन मंत्री राजेंद्र गैरोला, मठ मंदिर प्रमुख हेमंत भट्ट, धर्म प्रसार प्रमुख गणेश जोशी, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला संचालक किशन गुरुरानी, नगर संचालक डा. भगवत कोठारी, दुर्गा वाहिनी संयोजिका हीरा कनवाल, कार्यक्रम सह संयोजक मुकेश बिष्ट आदि मौजूद थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed