{"_id":"a4c3c8abd67a8556bb34768112666969","slug":"rajya-andolankari-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य आंदोलनकारी सरकार के खिलाफ गरजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य आंदोलनकारी सरकार के खिलाफ गरजे
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Tue, 01 Dec 2015 10:05 PM IST
विज्ञापन
राज्य आंदोलनकारियों को नौकरी और पेंशन देने समेत अन्य मांगों को लेकर राज्य आंदोलनकारियों ने मंगलवार को कलक्ट्रेट में धरना दिया। धरना स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने मांगें शीघ्र पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
उन्होंने कहा कि राज्य में बारी-बारी से सत्ता में आने वाली कांग्रेस और भाजपा सरकारों ने राज्य आंदोलनकारियों के नाम पर अपने-अपने कार्यकर्ताओं को चिन्हित कर लाभान्वित करने का कार्य किया है। इससे वास्तविक आंदोलनकारी अपमानित हुए हैं। यही नहीं अल्मोड़ा जिले में राज्य आंदोलन के अलावा अन्य मामलों में जेल में निरुद्ध रहे लोगों को भी राजनीतिक हस्तक्षेप के चलते राज्य आंदोलनकारियों की पेंशन दी जा रही है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य आंदोलनकारियों के योगदान को भूल चुकी है। धरने पर महेश परिहार, किशोरी लाल वर्मा, ब्रह्मानंद डालाकोटी, शिवराज बनौला, विशम्बर पेटशाली, खष्टी पांडे, बहादुर राम, मनोज जोशी, सुभाष जोशी, रमेश तिवारी, इंद्रा तिवारी, आनंदी महरा, अर्जुन सिंह, उदय मेहरा, सुंदर सिंह, सुरेश कांडपाल आदि बैठे।