{"_id":"57829b2b4f1c1bee067fa8b1","slug":"raipur-assembly-building-in-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायपुर में विधानसभा भवन बनाने का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायपुर में विधानसभा भवन बनाने का विरोध
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, द्वाराहाट (अल्मोड़ा)।
Updated Mon, 11 Jul 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)।
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश में दूसरे विधानसभा भवन निर्माण के लिए टेंडर जारी होने से उक्रांद कार्यकर्ताओं में उबाल आ गया है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि स्थायी राजधानी को लेकर प्रदेश सरकार लोगों को गुमराह कर रही है, दूसरी तरफ मुख्य विपक्षी दल भाजपा ने इस मसले पर चुप्पी साधी है। दोनों दल लोगों की भावनाओं के साथ खेल रहे हैं।
कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री हरीश रावत और नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट का इस मामले में पुतला फूंका। चेतावनी दी कि यदि शीघ्र रायपुर विधान भवन का निर्माण कार्य नहीं रोका गया तो उक्रांद वृहद आंदोलन शुरू करेगा।
रविवार शाम शाम उक्रांद कार्यकर्ता यहां चौराहे पर एकत्र हुए। कहा कि एक ओर भराड़ीसैंण गैरसैंण में विधान भवन का निर्माण किया जा रहा है, दूसरी तरफ सरकार ने रायपुर में दूसरा विधानसभा भवन बनाने के लिए एनबीसीसी कंपनी को 300 करोड़ रुपये का टेंडर जारी कर दिया है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार लोगों को गुमराह कर रही है, भाजपा इस प्रकरण पर पूरी तरह से मौन है।
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि रायपुर विधानसभा भवन का निर्माण कार्य तत्काल प्रभाव से नहीं रोका गया तो उक्रांद सड़कों पर उतरने को बाध्य होगा। द्वाराहाट विधानसभा से इसकी शुरुआत होगी। इनमें केंद्रीय महासचिव नरेंद्र अधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष जगदीश रौतेला, भुवन चौधरी, भीम सिंह किरौला, जगदीश उपाध्याय, अनिल बिष्ट, भोपाल पुरी आदि थे।