फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Rain in Almora

 बैराज से ढाई हजार क्यूसेक पानी छोड़ा

Fri, 06 May 2016 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Fri, 06 May 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
Rain in Almora
अल्मोड़ा में बारिश - फोटो : अमर उजाला

अल्मोड़ा/दन्यां। शुक्रवार को अपराह्न बाद जिले में विभिन्न स्थानों पर तेज बारिश हुई। कोसी से ऊपर मनान क्षेत्र में हुई तेज बारिश के बाद कोसी बैराज में अचानक काफी पानी जमा हो गया। सिंचाई विभाग के अफसरों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर बैराज के पांचों गेट खुलवा दिए।

विज्ञापन


उधर बारिश और ओलावृष्टि ने भनोली तहसील के दशौला बडियार क्षेत्र में तबाही मचा दी है। मलबे से गांव में कई खेत और प्राकृतिक जल स्रोत नौले धारे दब गए हैं। उफनते नाले में दो बकरियां भी बह गई हैं। 
विज्ञापन


शाम के वक्त मनान इलाके में हुई भारी वर्षा के कारण कोसी बैराज में आधे घंटे के भीतर दो मीटर पानी भर गया। सूचना मिलने पर अधिशासी अभियंता नवीन सिंघल और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने तुरंत बैराज के पांचों गेट खुलवा दिए। श्री सिंघल ने बताया कि बैराज से ढाई हजार क्यूसैक पानी निकाला जाएगा। पानी निकाले जाने की सूचना रामनगर तक भेज दी गई है। उन्होंने किसी तरह के खतरे से इंकार किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर दशौला बडियार गांव में सायं चार बजे तेज बारिश और ओलावृष्टि हुई। अचानक हुई बारिश से जंगल में चरने गई मोहन राम पुत्र शेर राम की दो बकरियां उफनते नाले में बह गई। कई घरों में बरसाती पानी घुस गया। कई मकानों को खतरा पैदा हो गया है।


गांव के प्रधान शंकर सिंह बिष्ट और सामाजिक कार्यकर्ता लक्ष्मण राम ने बताया कि तेज हुई बारिश और ओलावृष्टि से उफनते नालों में आए मलबे से कई खेत पट गए हैं। मलबा आने से भनोली-सिमलखेत मोटर मार्ग भी अवरूद्ध हो गया है। प्रधान ने इसकी सूचना जिला प्रशासन को भी दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed