फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Rain has ruined the condition of roads, potholes have made travelling risky.

Almora News: बारिश ने बिगाड़ी सड़कों की सूरत, गड्ढों से सफर हुआ जोखिमभरा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
Rain has ruined the condition of roads, potholes have made travelling risky.
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। लगातार हो रही बारिश से सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र की सड़कों की हालत बेहद खराब हो गई है। जगह-जगह बने गहरे गड्ढे, उखड़ी डामर की परत, ध्वस्त सड़क किनारे और जलभराव के कारण आवागमन जोखिमभरा हो गया है। क्षेत्र के प्रमुख मोटर मार्गों की बदहाल स्थिति से रोजाना सफर करने वाले हजारों लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

सोमेश्वर को अल्मोड़ा, रानीखेत, कौसानी, बागेश्वर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से जोड़ने वाले कई मार्ग बारिश के बाद क्षतिग्रस्त हो गए हैं। कई स्थानों पर सड़क की डामर परत पूरी तरह उखड़ चुकी है। गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल हो रहा है, जिससे सबसे अधिक खतरा दोपहिया वाहन चालकों को बना हुआ है।
विज्ञापन

युवा समाजसेवी कैलाश कुमार ने कहा कि बदहाल सड़कों का सबसे अधिक असर किसानों, विद्यार्थियों, व्यापारियों और मरीजों पर पड़ रहा है। आपात स्थिति में एंबुलेंस को भी धीमी गति से चलना पड़ता है। वहीं वाहन चालक प्रकाश खाती का कहना है कि गड्ढों के कारण वाहनों के टायर, सस्पेंशन और अन्य पुर्जे लगातार क्षतिग्रस्त हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉक अध्यक्ष राजू भट्ट ने आरोप लगाया कि सड़क मरम्मत के नाम पर केवल औपचारिकता निभाई जा रही है। पैचवर्क पहली ही बारिश में उखड़ जाता है। उन्होंने सड़कों की स्थायी और गुणवत्तापूर्ण मरम्मत कराने की मांग की। स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने लोक निर्माण विभाग और प्रशासन से क्षतिग्रस्त सड़कों का सर्वे कराकर शीघ्र मरम्मत कार्य शुरू करने की मांग की है। उनका कहना है कि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो बरसात के दौरान दुर्घटनाओं का खतरा और बढ़ जाएगा।
-------------------
कोट
खराब सड़कों को ठीक करने की प्रक्रिया चल रही है। बारिश का सीजन खत्म होने के बाद पैचवर्क का कार्य किया जाएगा। -मनोज गैड़ा, जेई, लोनिवि, सोमेश्वर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed