फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Railapali Ward Does not Have Facility

Almora News: रैलापाली को बना दिया नया वार्ड, सुविधाएं देने से सभी ने पीछे खींचे हाथ 15-18-45

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jan 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Railapali Ward Does not Have Facility
इस तरह नौले से पानी भरकर अपनी प्यास बुझाने को मजबूर हैं रैलापाली वार्ड के लोग।संवाद - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। नगर के समीप रैलापाली गांव को नगर पालिका में शामिल करने के बाद भी यहां पर्याप्त सुविधाओं का अभाव है। लोगों को पीने का पानी तक भी नसीब नहीं हो सका है। हालात यह हैं कि यहां पेयजल लाइन तक नहीं बिछाई जा सकी है और यहां के लोग नौले से पानी ढोकर अपनी प्यास बुझाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

बीते निकाय चुनाव से ठीक पहले रैलापाली गांव को पालिका में शामिल किया गया था। यहां के लोगों को उम्मीद थी कि अब उन्हें बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और उनकी पानी व पथ प्रकाश की दिक्कत दूर होगी। लेकिन आज भी यहां के लोग इन सुविधाओं के अभाव से जूझ रहे हैं। यहां के लोगों को पानी उपलब्ध कराने के लिए पेयजल लाइन तक नहीं बिछाई गई है। ये लोग एक किमी दूर कर्नाटक खोला स्थित नौले से पानी ढोकर अपनी जरूरत पूरी कर रहे हैं। वहीं वार्ड में स्ट्रीट लाइटें भी नहीं लग सकी हैं और लोग रात के समय अंधेरी गलियों में आवाजाही करने को मजबूर हैं। कई बार इन समस्याओं को लेकर लोग पालिका, जल संस्थान के चक्कर काट चुके हैं। लेकिन उनकी सुनने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन

बोले रैलाखाली के लोग
कई बार पानी व स्ट्रीट लाइटों की व्यवस्था के लिए पालिका के चक्कर काट दिए हैं। लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। केवल विभागों में कागज दौड़ रहे हैं। लेकिन धरातल पर काम नहीं हो रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

किरन आर्या
हमारे घरों तक पानी नहीं पहुंचा है। लेकिन हर घर नल से जल पहुंचाने के दावे हो रहे हैं। पूरा दिन नौले से पानी ढोने में बीत रहा है। लेकिन हमारी परेशानी किसी को नहीं दिख रही।
अनीता देवी
न तो पीने का पानी मिल रहा है और ना ही स्ट्रीट लाइटें लग सकी हैं। पालिका में शामिल होने से इन समस्याओं से छुटकारा मिलने की उम्मीद थी। लेकिन ऐसा नहीं हो सका है।
प्रेमा आर्या
कई बार पालिका व जल संस्थान के चक्कर काट दिए। लेकिन समस्याओं का समाधान नहीं हुआ। हमारे लिए विकास के कोई मायने नहीं है। हमारी समस्या का जल्द समाधान करना चाहिए।
गीता देवी
कोट- रैलापाली में स्ट्रीट लाइटें लगाई गई हैं। इनकी संख्या बढ़ाने को प्रस्ताव भेजा गया है। उम्मीद है जल्द स्वीकृति मिलेगी और यहां अन्य स्ट्रीट लाइट लगाने का काम शुरू होगा।

भरत त्रिपाठी, ईओ, नगर पालिका, अल्मोड़ा।
कोट- रैलापाली में जल जीवन मिशन के तहत जल निगम का कार्य संचालित है। मौके पर निरीक्षण किया गया। कुछ परिवारों के लिए पानी की व्यवस्था नहीं है और वे नौले पर निर्भर हैं। जल निगम का कार्य समाप्त होते ही जल संस्थान उनके घरों तक पानी पहुंचाने का काम करेगा।
अरुण कुमार सोनी, ईई, जल संस्थान, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed