{"_id":"5d28bf7f8ebc3e6ccb57d2a1","slug":"raid-in-ultrasound-center-ranikhet-news-hld3486668169","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर छापे, दस्तावेज खंगाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर छापे, दस्तावेज खंगाले
विज्ञापन
अल्ट्रासाउंड केंद्रों का निरीक्षण करते संयुक्त मजिस्ट्रेट और अन्य अधिकारी। अमर उजाला
- फोटो : RANIKHET
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत (अल्मोड़ा)। संयुक्त मजिस्ट्रेट नरेंद्र भंडारी और जिला निरीक्षण एवं मूल्यांकन समिति (पीसीपीएनडीटी) की टीम ने क्षेत्र के पंजीकृत अल्ट्रासाउंड केंद्रों में छापे मारे। अल्ट्रासाउंड से संबंधित दस्तावेज देखे। भ्रूण जांच रोकने को लेकर जिलाधिकारी के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई।
पंजीकृत अल्ट्रासाउंड केंद्रों में औचक निरीक्षण के दौरान टीम द्वारा मशीन में लगी ट्रैकिंग डिवाइस को चेक किया गया। गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड से संबंधित दस्तावेजों का बारीकी से निरीक्षण किया गया। संयुक्त मजिस्ट्रेट नरेंद्र भंडारी और अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. योगेश पुरोहित ने केंद्र संचालकों को भ्रूण अधिनियम का पालन करने के निर्देश दिए।
जिला समन्वयक हिमांशु मस्यूनी ने बताया कि भ्रूण में बच्चे का लिंग पता करने वाले केंद्रों एवं परिवार के बारे में सूचना देने वाले व्यक्ति को 20000 बीस हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा और ऐसे केंद्रों और लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। टीम में गिरीश जोशी आदि भी शामिल रहे।