फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   uttarakhand election 2022: Rahul Gandhi public meeting In Jageswar

उत्तराखंड चुनाव 2022: मोदी सरकार ने नहीं होने दिया जागेश्वर विधानसभा का विकास - राहुल गांधी

Fri, 11 Feb 2022 10:22 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Fri, 11 Feb 2022 10:22 AM IST
सार

 राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने आज तक अपने एक भी वादे को पूरा नहीं किया। हर साल दो करोड़ लोगों को रोजगार देने, 15 लाख रुपये हर खाते में डालने, काले धन और भ्रष्टाचार को भी खत्म करने का वादा हवा हवाई रहा।

विज्ञापन
uttarakhand election 2022: Rahul Gandhi public meeting In Jageswar
अल्मोड़ा के दन्यां में राहुल गांधी की जनसभा में उमड़ी भीड़। संवाद - फोटो : ALMORA

विस्तार

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने आज तक अपने एक भी वादे को पूरा नहीं किया। हर साल दो करोड़ लोगों को रोजगार देने, 15 लाख रुपये हर खाते में डालने, काले धन और भ्रष्टाचार को भी खत्म करने का वादा हवा हवाई रहा।

विज्ञापन


काले धन के नाम पर गरीबों की जेब से पैसा निकालकर अरबपतियों की जेब में डाला गया। राहुल के अनुसार अब मोदी अपने भाषण में बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और महंगाई की बात नहीं करते। भाजपा ने प्रदेश में तीन सीएम बदले लेकिन मोदी ने यह नहीं बताया कि मुख्यमंत्रियों को क्यों बदला गया। हकीकत यह है कि उन्हें भ्रष्टाचार के कारण बदला गया।
विज्ञापन


जागेश्वर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी गोविंद सिंह कुंजवाल के समर्थन में दन्या कस्बे में आयोजित जनसभा में राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कभी भी लोगों को यह नहीं बताया कि युवाओं को रोजगार क्यों नहीं दिया। इसका कारण यह है कि प्रधानमंत्री अपनी पूरी ताकत अरबपतियों की मदद करते हैं। उनकी नीतियों ने छोटे कारोबारियों को नुकसान पहुंचाया है। नोटबंदी और जीएसटी से किसानों को फायदा नहीं हुआ बस मोदी सरकार को फायदा पहुंचा। राहुल ने कहा कि कांग्रेस छोटे कारोबारियों की मजबूती के लिए लड़ती है। हर वर्ग के विकास के लिए सोचती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी सरकार ने नहीं होने दिया जागेश्वर का विकास: राहुल गांधी
राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने जागेश्वर विधानसभा का विकास नहीं होने दिया। कांग्रेस ने जागेश्वर में हरी प्रसाद इंस्टिट्यूट खोलने की कोशिश की जिससे हस्तशिल्प उद्योग विकसित हो और कम से कम 10 हजार लोगों को रोजगार मिले। भाजपा ने इसे खोलने नहीं दिया। विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल ने क्षेत्र में दूध की संस्था खोलने का प्रयास किया। इसके लिए 35 लाख का बजट भी स्वीकृत कराया लकिन भाजपा ने उसे भी रद्द कर दिया। राहुल ने कहा कि यदि कांग्रेस की सरकार बनी तो जागेश्वर में हरि प्रसाद इंस्ट्टियूट खोलकर कम से कम 20 हजार युवाओं को रोजगार देंगे। जनता मौका देगी तो कांग्रेस अपने चार धाम, चार काम के वादे को पूरा करेगी।

‘मुर्दाबाद मत कहिए ये कांग्रेस की सभा है’
राहुल गांधी ने जब सभा में भाजपा सरकार की कमियां बताई तो कुछ लोग भाजपा मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे। तब राहुल ने मंच से कहा कि मुर्दाबाद के नारे मत लगाइए ये कांग्रेस की सभा है, भाजपा की नहीं। हम लड़ते हैं लेकिन हिंसा और अभद्र भाषा का प्रयोग नहीं करते। आप भारत माता जिंदाबाद के नारे लगाएं।

‘देश में दो हिंदुस्तान बनाए जा रहे हैं’
मोदी सरकार पर तंज कसते हुए राहुल गांधी ने कहा कि देश में दो हिंदुस्तान बनाए जा रहे हैं। एक अमीरों का हिंदुस्तान दूसरा गरीबों का हिंदुस्तान। हमें एक हिंदुस्तान चाहिए, सबका हिंदुस्तान। हम देश मे ऐसी सरकार चाहते है जो सबकी बात सुने।


ड्रोन से पहुंचाएंगे जरूरतमंद तक दवा: राहुल
पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर राहुल गांधी ने कहा कि पहाड़ में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी है। अगर कांग्रेस की सरकार बनी तो आपके दरवाजे तक स्वास्थ्य व्यवस्था पहुंचाएंगे। जहां एंबुलेंस गाड़ी नहीं पहुंच सकती वहां बाइक एम्बुलेंस पहुंचाएंगे। जहां बाइक एंबुलेंस भी नहीं पहुंच सकती वहां ड्रोन की मदद से जरूरतमंदों तक दवा पहुंचाएंगे।


मेरा अंतिम चुनाव है, फिर नहीं मांगूंगा वोट: कुंजवाल
अल्मोड़ा। जनसभा में कांग्रेस प्रत्याशी गोविंद कुंजवाल ने कहा आज तक लोगों ने उनका साथ दिया है। कांग्रेस को लगातार चार चुनाव यहां से जिताए हैं, यह उनका आखिरी चुनाव है। इस बार फिर जिताएं। इसके बाद वह अपने लिए वोट मांगने नहीं आएंगे। यदि जिंदा रहे तो जिसे पार्टी प्रत्याशी बनाएगी उसके लिए वोट मांगने आएंगे। स्थानीय नेताओं ने राहुल गांधी को तांबे का कलश और ऐपण से बनी चौकी भेंट की। राहुल ने कहा कि यह कलश आप लोगों ने बनाया है इसका आपको लाभ मिलना चाहिए। हस्तशिल्प को यहां विकसित कर इसका लाभ लिया जा सकता है। दन्या को उन्होंने खूबसूरत जगह बताते हुए यह भी कहा कि वह अगली बार कम से कम दो दिन के लिए यहां आएंगे।


ढाई किमी के जाम में डेढ़ घंटे फंसे रहे वाहन
अल्मोड़ा। राहुल गांधी की जनसभा को सुनने के लिए बृहस्पतिवार को दन्या कस्बे में भारी भीड़ थी। हाल यह था कि अल्मोड़ा से पहुंचने वाले वाहनों को ढाई किलोमीटर पहले ही रुकना पड़ा। जहां से लोग पैदल कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। जनसभा समाप्त होने के बाद जब कार्यकर्ताओं की भीड़ बाजार से निकली तो पैदल चलने की जगह नहीं बची। ढाई किमी तक पुलिस को जाम खोलने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी। करीब डेढ़ घंटे तक लोग जाम में फंसे रहे।
 

 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के हेलिकॉप्टर को देखते लोग।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के हेलिकॉप्टर को देखते लोग।- फोटो : ALMORA

 

जागेश्वर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को एंपण की नेम प्लेट भेंट करते प्रत्याशी गोविंद कुंजवाल ?

जागेश्वर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को एंपण की नेम प्लेट भेंट करते प्रत्याशी गोविंद कुंजवाल ?- फोटो : ALMORA

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed