फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Rafa Red has won Seven-A-side cricket competition

राफा रेड ने जीती सेवन-ए-साइड क्रिकेट प्रतियोगिता

Fri, 06 Jul 2018 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा। Updated Fri, 06 Jul 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
Rafa Red has won Seven-A-side cricket competition
विजेता टीम को ट्राफी प्रदान करती एकता बिष्ट, साथ में खिलाड़ी और आयोजक। - फोटो : अमर उजाला
 हीराडुंगरी मैदान में आयोजित रात्रिकालीन सेवन-ए-साइड क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच राफा-रेड ने दो विकेट से जीत लिया है। फाइनल मैच में राफा- रेड ने रफ्तार सेवन को दो विकेट से पराजित किया।
विज्ञापन


 फाइनल मैच में  पहले बल्लेबाजी करते हुए रफ्तार-सेवन की टीम ने 10 ओवर में 51 रन बनाए।  लक्ष्य का पीछा करने उतरी राफा-रेड की टीम ने अंतिम ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 52 रन बनाकर मैच जीत लिया। समापन  में मुख्य अतिथि भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी एकता बिष्ट व पूर्व  पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी,  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष गिरीश धवन ने विजेता ओर उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार बांटे। उन्होंने आयोजकों के प्रयासों को सराहा। इस मौके पर विजेता राफा रेड की टीम को ट्राफी और 15 हजार रुपये, उपविजेता टीम रफ्तार सेवन को ट्राफी और 10  हजार रुपये की धनराशि प्रदान की।
विज्ञापन

 
राफा रेड के लोकेश तिवारी को उदीयमान खिलाड़ी, सूरज सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज,  नवल मैन आफ द सीरीज,  रमेश बोरा मैन आफ द मैच, भूपेश परिहार सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज,  शैल-सेवन के करन शैली को अर्द्ध शतक लगाने के लिए पुरस्कृत किया गया।  अंपायर सौरभ वर्मा, पंकज कांडपाल, स्कोरर परितोष जोशी,  उद्घोषक दीपक मेहता थे। समापन में पूर्व दर्जा राज्य मंत्री बिट्टू कर्नाटक, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ललित लटवाल, मनोज सनवाल, मनीष जोशी, विनीत बिष्ट, हेम तिवारी, आबिद अली, संजय वर्मा,  कैलाश मेहरा, राजू बिष्ट, भैरव गोस्वामी, मनोज पवार, धीरेंद्र मर्तोलिया, भुवन तिवारी , जीवन मेहता आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed