{"_id":"641cf61af7da93fe55e0c85ca880bfad","slug":"race-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"800 मीटर दौड़ में हरीराम और तारा ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
800 मीटर दौड़ में हरीराम और तारा ने मारी बाजी
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Thu, 05 Nov 2015 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल द्वारा बाखली खेले मैदान में
आयेाजित राजीव गांधी खेल अभियान के तहत सोलह वर्षीय बालक-बालिकाओं और महिला
ओपन खेलकूद प्रतियोगिता के पहले दिन बालक एवं बालिकाओं की आठ सौ मीटर दौड़
में हरीराम और तारा बिष्ट प्रथम, राहुल और पूजा मनराल द्वितीय और हरीश
कुमार व भावना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इसी तरह सौ मीटर में भुवन जोशी और नीमा गोस्वामी, लंबी कूद में पंकज रावत और तनूजा, पंद्रह सौ मीटर की दौड़ में रविन्द्र गिरी और वैशाली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक में नीमा गोस्वामी और महिला ओपन में तनुजा आर्या प्रथम रहीं।
उद्घाटन ब्लाक प्रमुख बिशन राम और बीडीओ मोहन चंद्र जोशी ने किया। संचालन क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अर्जन बिष्ट और क्षेत्रीय युवक समिति के अध्यक्ष जीवन सिंह नेगी ने किया। वहां बाखली के प्रधान नवीन सिंह बिष्ट, रमेश राम, मदन घुघत्याल,अतुल साह, श्याम सिंह रावत, प्रकाश उपाध्याय, संतीष तिवारी, प्रेम राम, पूरन सिंह, गोविंद सिंह नेगी आदि मौजूद थे।