फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Questions raised on multi-storey parking under construction in Almora

Almora News: अल्मोड़ा में निर्माणाधीन बहुमंजिला पार्किंग पर उठे सवाल

Fri, 07 Apr 2023 11:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Fri, 07 Apr 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Questions raised on multi-storey parking under construction in Almora
माल रोड पर टैक्सी स्टैंड के पास निर्माणाधीन बहुमंजिला पार्किंग। संवाद
अल्मोड़ा। टैक्सी स्टैंड के पास बन रही बहुमंजिला पार्किंग का निर्माण शुरू होते ही इस पर सवाल खड़े हो गए हैं। क्षेत्र के लोगों ने निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पर सवाल खड़े करते हुए अनियमितता का आरोप लगाया है। कहा कि इसमें निर्माण सामग्री की गुणवत्ता सही नहीं है जो किसी खतरे से कम नहीं है। कार्यदायी संस्था इस पूरे मामले की जांच की बात कर रही है।
विज्ञापन

कुछ समय पूर्व नगर की सड़कों पर खड़े वाहनों से लगने वाले जाम से राहत दिलाने के लिए टैक्सी स्टैंड के पास सात करोड़ 50 लाख से बहुमंजिला पार्किंग का निर्माण शुरू हुआ था। इसकी क्षमता 125 से अधिक दो पहिया और चौपहिया वाहनों की है। शुरू होने के कुछ समय बाद ही इस पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि निर्माण कार्य में सामग्री का प्रयोग हो रहा है। रेत की जगह डस्ट का प्रयोग किया जा रहा है। क्षेत्रवासी रमेश सिंह, मोहन कुमार, मनोज सिंह, महेश, रोहन वर्मा, रवि कुमार ने कहा कि अल्मोड़ा आपदा की दृष्टि से संवेदनशील है। ऐसे में यदि घटिया निर्माण सामग्री से पार्किंग का निर्माण किसी खतरे से कम नहीं है। जल्द ही इस मामले में डीएम से जांच की मांग की जाएगी।
विज्ञापन

-------------------
नगर के बीच बन रही है पार्किंग
अल्मोड़ा। यह पार्किंग नगर के बीचोबीच माल रोड पर बन रही है। इससे कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि गुजरते हैं। ऐसे में पार्किंग की निर्माण सामग्री पर कई तरह के सवाल खड़े कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
कोट- निर्माण कार्य में गुणवत्ता से समझौता नहीं होगा। मौके पर जाकर निरीक्षण किया जाएगा। यदि गुणवत्ता में कमी मिली तो कार्रवाई होगी।
हरीश प्रकाश, ईई, पेयजल निर्माण निगम, रानीखेत।
---------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed