फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Quaranteen in Garur

क्वारंटीन सेंटर में झाडू न लगने पर पूर्व विधायक का पारा चढ़ा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Quaranteen in Garur
कौसानी टीआरसी में कोरनटाइन सेंटर में प्रवासियों की व्यवस्था का जायजा लेते पूर्व विधायक फर्स्व? - फोटो : GARUD
गरुड़ (बागेश्वर)। टीआरसी कौसानी के क्वारंटीन सेंटर की सफाई नहीं होने, बेड सीट नहीं बदलने से प्रवासियों में आक्रोश रुकने का नाम नहीं नाम नहीं ले रहा है। प्रवासियों के फोन पर पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने टीआरसी कौसानी पहुंचे। उन्होंने व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के संबंध में कुमाऊं मंडल विकास निगम के एमडी और पर्यटक आवास गृह के प्रभारी से कहा।
विज्ञापन

टीआरसी कौसानी में वर्तमान में 42 प्रवासी क्वारंटीन हैं। प्रवासियों का कहना है कि कमरों की सफाई और बेड सीट बदलने के संबंध में कई बार टीआरसी के प्रबंधक से कह दिया है। एक सप्ताह से कमरों में न तो झाडू लगा है और न बेड सीट बदली गई है। पूर्व विधायक फर्स्वाण पार्टी के कुछ साथियों के साथ टीआरसी कौसानी पहुंचे। कमरों में फैली गंदगी को देखकर उनका पारा चढ़ गया। उन्होंने निगम के एमडी और प्रबंधक से व्यवस्थाएं दुरुस्त करने को कहा। टीआरसी कौसानी के प्रभारी एससी चंदोला का कहना है कि निगम के कर्मचारी कोरोना संक्रमण की डर से कमरों की सफाई करने में डर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed