फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Quarab slide zone is extremely sensitive, negligence in work will not be tolerated

Almora News: क्वारब स्लाइड जोन अत्यंत संवेदनशील, कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Quarab slide zone is extremely sensitive, negligence in work will not be tolerated
अल्मोड़ा। कुमाऊं मंडल आयुक्त दीपक रावत ने शुक्रवार को क्वारब स्लाइड जोन के सुधारात्मक और सुरक्षात्मक कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों से कार्यों की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली। आयुक्त ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि निर्माण कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए।
विज्ञापन

आयुक्त रावत ने अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि क्वारब स्लाइड जोन केवल अल्मोड़ा जिला ही नहीं, बल्कि पूरे कुमाऊं क्षेत्र के यातायात की दृष्टि से बेहद संवेदनशील स्थान है। ऐसे में यहां किए जा रहे सुधारात्मक कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

आयुक्त ने कहा कि सभी कार्य तकनीकी मानकों के अनुरूप और गुणवत्तापूर्ण ढंग से किए जाएं। साथ ही कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए ताकि आम जनता को शीघ्र राहत मिल सके। इसके अलावा यात्रियों से अपील की कि बरसात के मौसम में संवेदनशील क्षेत्रों से गुजरते समय विशेष सतर्कता बरतें और प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा दिशा-निर्देशों का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयुक्त ने क्वारब बाईपास मार्ग पर शेष बचे निर्माण और सुधार कार्यों का जायजा लेते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर तत्काल पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि बाईपास मार्ग के पूर्ण रूप से तैयार होने से क्षेत्र की यातायात व्यवस्था अधिक सुगम और सुरक्षित होगी जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

इस मौके पर डीएम अंशुल सिंह, एसएसपी चंद्रशेखर आर घोडके, लोनिवि के अधीक्षण अभियंता हरीश कुमार, ईई हर्षित गुप्ता, एसडीएम सदर संजय कुमार, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी विनीत पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed