फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   purifier does not come from Pure water

इस वाटर प्यूरीफायर से नहीं आता शुद्ध पानी

Thu, 31 Mar 2016 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा। Updated Thu, 31 Mar 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। गरमी शुरू होने के साथ ही प्यास बुझाने के लिए शुद्ध पानी की मांग भी बढ़ने लगी है, लेकिन कई सरकारी दफ्तरों में शुद्ध पानी की व्यवस्था नहीं है। हालांकि कलक्ट्रेट समेत कई स्थानों पर वाटर प्यूरीफायर लग गए हैं, लेकिन वहीं कई सरकारी विभागों में कर्मचारियों के लिए पीने के पानी की उचित व्यवस्था नहीं है। नगरपालिका द्वारा  यहां खजांची बाजार में लगाया गया वाटर प्यूरीफायर भी लंबे समय से खराब पड़ा है।
विज्ञापन


 बीते कुछ महीनों में कलक्ट्रेट सहित कई सार्वजनिक स्थानों में वाटर प्यूरीफायर लगाए गए हैं। अल्मोड़ा कलक्ट्रेट में तहसीलदार ऑफिस के निकट लगा वाटर प्यूरीफायर ठीक से काम कर रहा है लेकिन कई बार पानी की कमी के कारण इस वाटर प्यूरीफायर से कर्मचारियों और कलक्ट्रेट आने वाले लोगों को पानी उपलब्ध नहीं हो पाता है। लोगों ने पानी की नियमित आपूर्ति करने की मांग की है। 
विज्ञापन


उधर जिला अस्पताल, महिला अस्पताल में लगे वाटर प्यूरीफायर भी ठीक से काम कर रहे हैं, लेकिन उधर खजांची मोहल्ला में हुक्का क्लब के निकट पालिका परिषद द्वारा लगाया गया वाटर प्यूरीफायर पिछले काफी समय से खराब पड़ा है। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि वाटर प्यूरीफायर को दुरुस्त करने के लिए कई बार पालिका से गुहार की गई है लेकिन इसे ठीक नहीं किया गया है। उधर जिले के कई दफ्तरों में शुद्ध पानी के लिए वाटर प्यूरीफायर आदि की व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed