{"_id":"65f48efcb657f6575d0e83f5","slug":"pumping-of-circuit-house-reservoir-stopped-for-four-hours-due-to-line-burst-almora-news-c-232-1-alm1001-109566-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: लाइन फटने से सर्किट हाउस जलाशय को चार घंटे ठप रही पंपिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: लाइन फटने से सर्किट हाउस जलाशय को चार घंटे ठप रही पंपिंग
Fri, 15 Mar 2024 11:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Fri, 15 Mar 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
विकास भवन के समीप फटी सर्किट हाउस जलाशय को पेयजल आपूर्ति करने वाली पेयजल लाइन। संवाद
अल्मोड़ा। मटेला से सर्किट हाउस जलाशय को पेयजल आपूर्ति करने वाली पेयजल लाइन विकास भवन के समीप फट गई। इस कारण नगर के मुख्य बाजार समेत अन्य मोहल्लों में निर्धारित समय पर पेयजल आपूर्ति ठप रही। जिससे लोग परेशान रहे। दोपहर बाद आपूर्ति बहाल होने से लोगों ने राहत की सांस ली।
सर्किट हाउस जलाशय के लिए जलापूर्ति करने वाली पेयजल लाइन पानी के अत्यधिक दबाव के चलते शुक्रवार सुबह 4: 45 बजे विकास भवन के समीप फट गई। इससे चार घंटे तक सर्किट हाउस जलाशय को पंपिंग ठप रही। पेयजल लाइन फटने से सर्किट हाउस जलाशय से जुड़े मुख्य बाजार, जोशी खोला, दुगालखोला, खत्याड़ी आदि क्षेत्रों में सुबह पेयजल आपूर्ति ठप रही। निर्धारित समय से पानी नहीं आने पर लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। पेयजल लाइन फटने की सूचना मिलने पर विभागीय तकनीकी कर्मी मौके पर पहुंचे और फटी लाइन ठीक करने में जुट गए। काफी मशक्क्त के बाद करीब 8:45 बजे पेयजल लाइन दुरूस्त हुई। जिसके बाद सर्किट हाउस जलाशय को पेयजल आपूर्ति बहाल हुई। दोपहर बाद इन क्षेत्रों में पानी दिया गया। जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
विकास भवन के समीप पेयजल लाइन फट गई थी। जिसे दुरुस्त कर दिया गया है। प्रभावित क्षेत्रों में शनिवार से निर्धारित समय पर पेयजल आपूर्ति की जाएगी।- महेंद्र सिंह बिष्ट, अवर अभियंता जल संस्थान अल्मोड़ा