अल्मोड़ा। अनलॉक-2 में संचालित बसों को 50 फीसदी यात्री भी नहीं मिल रहे हैं। इससे केमू और रोडवेज के अधिकारी चिंतित हैं। शनिवार को अल्मोड़ा स्टेशन से केमू की एक भी सेवा का संचालन नहीं हुआ।
केमू स्टेशन अल्मोड़ा से हल्द्वानी, गंगोलीहाट, मौलेखाल, रामनगर, रानीखेत आदि स्थानों को बसों का संचालन होता है। केमू स्टेशन प्रभारी बीबी चंदोला ने बताया कि शनिवार को केमू स्टेशन अल्मोड़ा से कहीं को भी बसों का संचालन नहीं किया गया। उन्होंने बताया कि हल्द्वानी से अल्मोड़ा तक दो, मिर्थी बाया सेराघाट, बागेेश्वर वाया गरुड़ कुल चार सेवाओं का संचालन किया गया। बसों को 10 फीसदी से भी कम यात्री मिले। यात्रियों की कमी के चलते केमू की सेवाओं में इजाफा नहीं हो पा रहा है। इधर रोडवेज बसों की भी हालत खराब है। रोडवेज को भी यात्री नहीं मिल रहे हैं। रोडवेज स्टेशन से मिली जानकारी के मुताबिक रोडवेज की अल्मोड़ा-अटपेशिया बस में नौ, अल्मोड़ा-टनकपुर में चार, अल्मोड़ा-हल्द्वानी में चार, अल्मोड़ा-बागेश्वर वाया गरुड़ में पांच, अल्मोड़ा-हल्द्वानी में पांच, अल्मोड़ा-बागेश्वर वाया ताकुला में तीन यात्रियों ने सफर किया।