फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   public problem

विधानसभा अध्यक्ष ने गांवों का भ्रमण कर सुनी जनसमस्याएं

Sat, 01 Oct 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला अल्मोड़ा।
ब्यूरो, अमर उजाला अल्मोड़ा। Updated Sat, 01 Oct 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
 public problem
गोविंद सिंह कुंजवाल - फोटो : अमर उजाला

अल्मोड़ा। विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क कर लोगों की समस्याएं सुनी ओर समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए लोगों से योजनाओं का लाभ उठाने को भी कहा। उन्होंने भारतीय सेना द्वारा पीओके में घुसकर आतंकवादियों को मार गिराए जाने पर सेना को बधाई देते हुए कहा कि देश की सेना पर सभी को गर्व है। 

विज्ञापन


शहरफाटक, मोरनौला, ज्वारनैड़ी, सुनाड़ी, पुभाऊं, बाराकोट आदि गांवों में व्यापक जनसंपर्क करते हुए विधानसभा अध्यक्ष कुंजवाल ने प्रत्येक कार्यकर्ता से प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पांच व्यक्तियों तक पहुंचाने की अपील की। उन्होंने बीते दिनों भारतीय सेना द्वारा पीओके में घुसकर आतंकवादियों को मार गिराए जाने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि पूरा देश आतंकवाद पर एकजुट है।
विज्ञापन


बाद में कुंजवाल भनोली में कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष गोविंद सिंह सिजवाली के आवास पहुंचे और उनकी माता के निधन पर शोक जताया। भ्रमण कार्यक्रम में उनके साथ जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष प्रशांत भैसोड़ा, जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मोहन सिंह महरा, कैप्टन राधाकृष्ण थुवाल, गिरीश जोशी, मोहन सिंह सिंग्वाल मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed