फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   PTC workers of the water institution procession in the city

जल संस्थान के पीटीसी मजदूरों ने नगर में जुलूस निकाला

Tue, 03 Oct 2017 09:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा Updated Tue, 03 Oct 2017 09:49 PM IST
विज्ञापन
PTC workers of the water institution procession in the city
अल्मोड़ा में प्रदर्शन करते मजदूर। - फोटो : अमर उजाला

 नियमितीकरण और न्यूनतम मजदूरी देने समेत अन्य मांगों को लेकर उत्तराखंड जल संस्थान पीटीसी मजदूर यूनियन के बैनर तले श्रमिकों ने मंगलवार को नगर में जुलूस निकाल कर जल संस्थान के अधिशासी अभियंता कार्यालय में प्रदर्शन किया। उत्तराखंड जल संस्थान पीटीसी मजदूर यूनियन के आह्वान पर विभिन्न विकासखंडों के पीटीसी मजदूर चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में एकत्रित हुए।

विज्ञापन


पार्क से पीटीसी श्रमिकों ने जुलूस निकाला। जुलूस जल संस्थान के अधिशासी अभियंता कार्यालय में पहुंचा। श्रमिकों ने उपेक्षा का आरोप लगाते हुए जल संस्थान अधिशासी अभियंता कार्यालय में धरना दिया। धरना स्थल पर हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि लंबे समय के बाद भी पीटीसी मजदूरों को नियमित नहीं किया गया है। सामाजिक सुरक्षा, न्यूनतम मजदूरी समेत अन्य मांगें भी लंबित हैं। उन्होंने कहा कि श्रमिकों की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी।  
विज्ञापन


धरने पर हंसा दत्त पांडे, प्रताप सिंह, किशन राम, मोहन चंद्र, लक्ष्मण सिंह, मोती राम पांडे, विशन सिंह, कुंवर सिंह, विशन दत्त जोशी, गोपाल दत्त, पूरन चंद्र, आनंद सिंह, सोबन सिंह, मोहन सिंह, जीवन सिंह, शिवराज सिंह, किशन भंडारी, दान सिंह, प्रताप राम, पान सिंह, इंद्र सिंह, दौलत नाथ, फकीर राम, आनंद सिंह, खीम सिंह, शिव सिंह आदि बैठे। सीटू के जिला सचिव आरपी जोशी, अखिल भारतीय किसान सभा के दिनेश पांडे ने बैठक को संबोधित किया। अध्यक्षता किशन सिंह भंडारी तथा संचालन हंसा दत्त पांडे ने किया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed