फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   provide drinking water

पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करें

Fri, 06 Oct 2017 10:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा Updated Fri, 06 Oct 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
उत्तराखंड पूर्व सैनिक लीग इकाई की पूर्व सैनिक लीग कार्यालय सभागार में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि नगर में पानी की अनियमित आपूर्ति होने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने पानी की आपूर्ति नियमित और निर्धारित समय पर ही करने की मांग की है। उन्होंने रसोई गैस की आपूर्ति सुचारु नहीं होने पर नाराजगी जताई। आरोप लगाया कि नगर के करबला, दुगालखोला, खगमराकोट, ऑफीसर कॉलोनी आदि इलाकों में पानी की अनियमित आपूर्ति हो रही है।
विज्ञापन



इस कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि नगर के धारानौला गैस एजेंसी द्वारा उपभोक्ताओं को समय पर गैस की आपूर्ति नहीं की जा रही है। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि नगर के लाला बाजार में सुबह के समय श्रमिकों की काफी भीड़ एकत्रित हो जाती है। इस कारण स्कूली बच्चों तथा अन्य लोगों को भारी दिक्कतें होती हैं। इससे पहले पूर्व सैनिकों ने सैनिक कार्यालय से बाजार तक सफाई अभियान चलाया। 
विज्ञापन


अध्यक्षता लीग के अध्यक्ष पीजी गोस्वामी तथा संचालन सचिव सुरेंद्र लाल टम्टा ने की। बैठक में उपाध्यक्ष केशव दत्त पांडे, कनिष्ठ उपाध्यक्ष नंदाबल्लभ जोशी, उप सचिव आनंद बोरा, कोषाध्यक्ष विनोद गिरी, उप संरक्षक घनानंद जोशी, पूर्व कर्नल शशिशेखर जोशी, पूर्व अध्यक्ष चंदन पवार, पूरन ऐरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed