फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Protests against lathicharge on students in Delhi

Almora News: दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में धरना-प्रदर्शन

Sat, 25 Jul 2026 12:44 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sat, 25 Jul 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Protests against lathicharge on students in Delhi
अल्मोड़ा। दिल्ली में आंदोलनरत छात्र-छात्राओं पर पुलिस की ओर से किए गए लाठीचार्ज के विरोध में एसएसजे परिसर के विद्यार्थियों ने गांधी पार्क में क्रमिक अनशन और धरना-प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्र-छात्राओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए घटना की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई।
विज्ञापन

चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस मौके पर छात्र नेता भास्कर गिरी गोस्वामी क्रमिक अनशन पर बैठे। उन्होंने कहा कि छात्रों की लोकतांत्रिक आवाज को बलपूर्वक दबाने का प्रयास स्वीकार नहीं किया जाएगा। युवाओं पर हुए लाठीचार्ज की निंदा करते हुए कहा कि यह उनके लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है।
विज्ञापन

इस मौके पर छात्रसंघ अध्यक्ष लोकेश सुप्याल, आशीष संतोलिया, राहुल अधिकारी, विशाल सिंह बिष्ट, निशांत पांडेय, विनय कनवाल, कमल जोशी, निहारिका साह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed