{"_id":"5a5645464f1c1bfe7a8b65eb","slug":"protests-against-closure-of-heart-care-center","type":"story","status":"publish","title_hn":"हार्ट केयर सेंटर बंद करने की साजिश का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हार्ट केयर सेंटर बंद करने की साजिश का विरोध
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
Updated Wed, 10 Jan 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
जिलाधिकारी से वार्ता करते जन स्वास्थ्य संघर्ष मोर्चा के सदस्यगण।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य सेवाएं दुरुस्त करने की मांग को लेकर जन स्वास्थ्य संघर्ष मोर्चा के शिष्टमंडल ने जिलाधिकारी ईवा आशीष श्रीवास्तव से वार्ता की। मोर्चा ने बेस अस्पताल में संचालित हार्ट केयर सेंटर को बंद करने की साजिश का विरोध किया। सेंटर के बंद होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। मोर्चा ने इस संबंध में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन
शिष्टमंडल ने स्वास्थ्य सेवाओं को व्यापार बनाने की नीति का विरोध किया और पर्वतीय क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति में सुधार की मांग उठाई।
विज्ञापन
स्वास्थ्य सेवाओं में होने वाली लापरवाही, अस्पतालों के लिए की जाने वाली खरीद-फरोख्त, जांचों और दवाओं में कमीशनखोरी में एक बड़ा रैकेट अस्तित्व में है। जिस कारण पीड़ित पक्षों की सुनवाई नहीं हो पाती है। जिले के अस्पतालों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति, तकनीकी स्टाफ और अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की मांग की। मोर्चा ने कहा कि बेस अस्पताल में सिटी स्कैन, टीएमटी, डायलिसिस समेत अन्य महंगे उपकरण खरीदे गए हैं पर काम नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
इसकी जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई हो। शिष्टमंडल में पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, उपपा के अध्यक्ष पीसी तिवारी, बार के अध्यक्ष महेश परिहार, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री केवल सती, रेखा धस्माना, जीसी जोशी, कांग्रेस जिला प्रवक्ता हेम तिवारी, गोपाल राम, हयात सिंह रावत, उक्रांद के शिवराज बनौला, दीवान बिष्ट, पंकज कुमार, शिवदत्त पांडे आदि शामिल थे।