फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   protesting in SBI Almora

बैंक कर्मियों की हड़ताल से करोड़ों का लेनदेन ठप

Fri, 29 Jul 2016 11:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Fri, 29 Jul 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
protesting in SBI Almora
एसबीआई अल्मोड़ा में नारेबाजी - फोटो : अमर उजाला

अल्मोड़ा। स्टेट बैंक आफ पटियाला का स्टेट बैंक में विलय करने और श्रम सुधार के नाम पर निजीकरण करने सहित अन्य मुद्दों को लेकर एसबीआई सहित सभी राष्ट्रीयकृत बैंकों के कर्मचारी हड़ताल पर रहे। बैंक कर्मियों की हड़ताल के कारण बैंकों में करीब 50 करोड़ रुपये का लेनदेन प्रभावित हुआ। हड़ताली कर्मचारियों ने माल रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक परिसर में नारेबाजी कर विरोध जताया। 

विज्ञापन


पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीयकृत बैंकों के कर्मचारी शुक्रवार की सुबह माल रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा परिसर में एकत्र हुए। कर्मचारियों ने सरकार के निर्णय के विरोध में जोरदार नारेबाजी कर विरोध जताया।  इससे पूर्व आंदोलन स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने आरोप लगाया कि सुधारों के नाम पर सरकारी बैंकों को निजी हाथों में सौंपने की कोशिश की जा रही है। 
विज्ञापन


उन्होंने बैंकिंग सुधारों के नाम पर श्रम कानून में बदलाव करने पर नाराजगी जताई। हड़ताल के चलते बैंकों में लेन देन नहीं हुआ। अनुमान के मुताबिक पूरे जिले में करीब 50 करोड़ रुपये का लेनदेन प्रभावित रहा। उन्होंने कहा कि मांगें पूरी नहीं हुई तो कर्मचारी दोबारा हड़ताल करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोध प्रदर्शन में ललित पंत, सीएस मर्तोलिया, दीप पांडे, सुंदर बिष्ट, अनूप साह, प्रफुल्ल जोशी, पुष्कर बिष्ट, विजय आर्या, मो. आसर अंसारी, सुभाष पांडे, मनोहर बिष्ट, कमलेश कोहली, हरीश बिष्ट, नवीन गुरुरानी, श्यामसुंदर रावत आदि शामिल थे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed