फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Protesting in Almora

सड़क सुधारने की मांग

Thu, 21 Jul 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Thu, 21 Jul 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
Protesting in Almora
अल्मोड़ा में नारेबाजी - फोटो : अमर उजाला

अल्मोड़ा। पातलीबगड़-ममड़छीना मोटर मार्ग में सुधारीकरण कार्य पूरा नहीं होने से यात्रियों और स्थानीय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सुधारीकरण कार्य अधूरा छोड़ने से नाराज ग्रामीणों ने बुधवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने नारेबाजी कर विरोध जताया। उन्होंने सुधारीकरण कार्य शीघ्र पूरा नहीं होने पर अल्मोड़ा-पातलीबगड़-कौसानी मोटर मार्ग में जाम लगाकर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी। बाद में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन


इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि पातलीबगड़-ममड़छीना मोटर मार्ग सुधारीकरण का काम एक कंपनी करा रही है। बीते चार माह से निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिया गया है। उन्होंने कहा कि कई स्थानों पर कलमठों को खोद कर खाली छोड़ दिया गया है। कई स्थानों पर कलमठों की दीवार ध्वस्त हो गई हैं। इस कारण पूर्व में दो वाहन कलमठ में पलट गए। उन्होंने कहा कि सड़क की हालत पहले से भी अधिक खराब हो गई है। यदि कार्यदायी कंपनी तय समय में सुधारीकरण का काम पूरा नहीं करती है तो उसे काली सूची में डाला जाए। 
विज्ञापन


उन्होंने सुधारीकरण कार्य शीघ्र पूरा नहीं होने पर अल्मोड़ा-पातलीबगड़-कौसानी मोटर मार्ग में जाम कर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी। ज्ञापन देने वालों में क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रेमा देवी, प्रधान राजेंद्र राम, भावना पांडे, पुष्पा कांडपाल, सरपंच गोविंद सिंह, अरविंद बिष्ट, महेश नयाल, आनंद डंगवाल, गोविंद सिंह  आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed