फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Protest Stalled By Students

विधायक मेहरा के आश्वासन पर छात्रों का आंदोलन स्थगित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
Protest Stalled By Students
गुरुड़ाबांज तहसील में मौजूद छात्र-छात्राएं और क्षेत्रवासी। । संवाद - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। विभिन्न मांगों को लेकर राजकीय महाविद्यालय गुरुड़ाबांज के छात्र-छात्राओं और क्षेत्रवासियों का 17 दिन से चल रहा आंदोलन स्थानीय विधायक मोहन सिंह मेहरा से वार्ता के बाद समाप्त हो गया है। विधायक ने एक माह के भीतर महाविद्यालय में एमए और स्नातक कला संकाय की कक्षाएं शुरू करने का आश्वासन दिया। इससे पहले छात्रों ने जुलूस निकालर गुरुड़ाबांज तहसील का घेराव भी किया।
विज्ञापन

महाविद्यालय गुरुड़ाबाज में बीए में नए विषय खोलने, एमए और एमकॉम की मान्यता देने, शिक्षकों के पद सृजित करने आदि मांगों को लेकर छात्र और क्षेत्रवासी एक अगस्त से आंदोलन कर रहे हैं। छात्र महाविद्यालय में क्रमिक अनशन और तालाबंदी कर रहे थे। बुधवार को भी छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय से जुलूस निकाला। गुरुड़ाबांज तहसील पहुंचकर कॉलेज प्रशासन, उच्च शिक्षा मंत्री के खिलाफ नारेबाजी की और तहसील भनोली का घेराव किया। उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत के खिलाफ नारेबाजी भी की। इसके बाद स्थानीय विधायक मोहन सिंह मेहरा दोपहर दो बजे गुरुड़ाबांज तहसील पहुंचे और प्रदर्शनकारियों ने उनका भी घेराव किया।
विज्ञापन

विधायक ने छात्रों को समझाया। उन्होंने कहा कि मांगों को लेकर उनकी सीएम और उच्च शिक्षा मंत्री से भी वार्ता हो चुकी है। एक माह के भीतर मांगों पर कार्रवाई हो जाएगी। जिसके बाद छात्रों ने आंदोलन स्थगित कर दिया। यहां एबीवीपी के कुमाऊं सह संयोजक दीपक भैसोडा, छात्र-छात्राओं के अलावा खोला के जिला पंचायत सदस्य नंदन सिंह नेगी, खीमानंद पावीवाल, एबीवीपी के जिला संयोजक कृष्णा नेगी, प्रधान राजेंद्र प्रसाद, कैलाश राम, हरीश बिष्ट, विशन भैसोड़ा, प्रकाश आर्य,दिनेश पांडे, किशन बिष्ट, पंकज आर्य, मनोज कुमार आदि भी मौजूद रहे।

गुरुड़ाबांज तहसील में छात्र-छात्राओं और लोगों को संबोधित करते विधायक मोहन सिंह मेहरा। संवाद

गुरुड़ाबांज तहसील में छात्र-छात्राओं और लोगों को संबोधित करते विधायक मोहन सिंह मेहरा। संवाद- फोटो : ALMORA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed