{"_id":"631a31615ea51653c90d8de4","slug":"protest-over-wages-ranikhet-news-hld4750742115","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंबित वेतन के भुगतान की मांग को लेकर ताड़ीखेत पीएचसी में गरजे एनएचम कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंबित वेतन के भुगतान की मांग को लेकर ताड़ीखेत पीएचसी में गरजे एनएचम कर्मी
विज्ञापन
ताड़ीखेत स्वास्थ्य केंद्र में काला फीता बांध प्रदर्शन करते एनएचएम कर्मचारी। संवाद
- फोटो : RANIKHET
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताड़ीखेत (अल्मोड़ा)। चार माह से लंबित वेतन का भुगतान करने, आउटसोर्सिंग के माध्यम से भर्तियां रद्द करने सहित अन्य मांगों के लिए विकासखंड के एनएचएम कर्मचारियों ने ताड़ीखेत पीएचसी परिसर में प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। कहा कि एक माह के भीतर मांगें पूरी नहीं हुई तो वृहद आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा।
ताड़ीखेत ब्लॉक के एनएचएम कर्मचारियों ने कार्यस्थलों पर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। एनएचएम कर्मचारी आउट सोर्सिंग से भर्तियां बंद करने, हरियाणा की तर्ज पर वेतनमान देने और 60 वर्ष तक सेवा करने का मौका देने सहित 12 सूत्री मांगों को लेकर लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं।
कर्मचारियों ने कहा कि इस बीच उन्हें पिछले चार महीने से वेतन का भी भुगतान नहीं हुआ है, जिस कारण भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहां पर ब्लॉक अध्यक्ष योगेश पंत, योगेश पपने, चंद्र प्रकाश, कृतिका आर्या थे।
विज्ञापन
अल्मोड़ा और चौखुटिया में भी आंदोलन जारी
अल्मोड़ा/चौखुटिया। 10 सूत्री मांगों के लिए एनएचएम कर्मियों ने दूसरे दिन बृहस्पतिवार को भी बांह पर काला फीता बांधकर काम किया। वहां पर दीवान सिंह बिष्ट, भगवत मनराल, रवि मिश्रा, संजय जोशी, गुलशन कंडवाल, सोनाली, नरेंद्र कुमार, हिमांशु आदि थे। इधर, चौखुटिया में 30 संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने बांह पर पर काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। वहां पर अध्यक्ष अतुल सक्सेना, दीपा नेगी, सचिव विनोद गड़िया, डॉ. देवेश मेहरा, डॉ. माधुरी पुनेठा, मोनिका पाठक, नीरू गोस्वामी, आकांक्षा जोशी आदि थीं।