फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Protest Over Wages

एनएचएम कर्मियों ने काला फीता बांधकर कार्य बहिष्कार किया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Sep 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Protest Over Wages
अल्मोड़ा में कार्यबहिष्कार करते एनएचएम कर्मचारी। संवाद - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत अपनी सेवाएं दे रहे कर्मचारियों को चार माह से वेतन नहीं मिला है। कर्मियों ने बुधवार को वेतन का भुगतान करने और नवीनीकरण की मांग करते हुए बाहों में काला फीता बांधकर कार्य बहिष्कार किया। मांगों पर जल्द कार्रवाई न किए जाने पर देहरादून में मिशन निदेशक के कार्यालय का घेराव करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

जिले में एनएचएम के तहत स्वास्थ्य विभाग में सेवारत फार्मासिस्ट, स्टाफ नर्स, प्रबंधक, लैब तकनीशियन, लेखाकार, डाटा एंट्री ऑपरेटर सहित विभिन्न पदों में सेवारत कर्मचारियों को चार माह से वेतन नहीं मिला है, जिससे उन्हें आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने चार महीने का वेतन देने और नवीनीकरण की मांग को लेकर बांहों में काला फीता बांधकर कार्य बहिष्कार किया।
विज्ञापन

चेतावनी देते हुए कहा कि मांगें पूरी नहीं होने पर 12 सितंबर को देहरादून में मिशन निदेशक के कार्यालय में घेराव किया जाएगा। कार्य बहिष्कार करने वालों में दीवान बिष्ट, भगवत मनराल, रवि मिश्रा, संजय जोशी, गुलशन, सोनाली, नरेंद्र, हिमांशु, कृष्णा, तारा, सुचिता आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed