फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Protest Over Royalty

पांच गुना रायल्टी बढ़ाने के विरोध में ठेकेदारों ने लोनिवि परिसर में की नारेबाजी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Aug 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Protest Over Royalty
लोनिवि परिसर में नारेबाजी करते रानीखेत के ठेकेदार। संवाद - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। निर्माणाचार्य कल्याण संघ ने कार्यदायी संस्थाओं को भुगतान नहीं होने पर आक्रोश जताया है। कहा कि सरकार की स्पष्ट नीति नहीं होने से ठेकेदार विभागों में विकास कार्य नहीं करा पा रहे हैं, इसलिए वे आंदोलन पर हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार कह रही है कि पांच गुना अधिक रायल्टी वसूलने की बात गलत प्रचारित की जा रही है। जबकि अपर सचिव खनन कह रहे हैं कि नियमानुसार भुगतान किया जाए और इसका शासनादेश 28 जून को हो चुका है। उसे लेखाधिकारी नियम मानकर उसी आधार पर कार्य कर रहे हैं और दूसरी तरफ ठेकेदारों के बिल नहीं रोके जाने का आदेश भी पत्र में किया गया है।
विज्ञापन

शासनादेश पूरी तरह से भ्रमित करने वाला है। सरकार को इस पर अपनी नीति स्पष्ट करनी चाहिए। पांच गुना रायल्टी बढ़ाए जाने के विरोध में ठेकेदारों ने प्रदर्शन भी किया। कार्यक्रम में संघ के अध्यक्ष गोपाल सिंह देव, कुमाऊं मंडल के संरक्षक सदस्य दीप सिंह मेहरा, संजय बोरा, संजय बिष्ट, कोषाध्यक्ष महेंद्र सिंह रावत, प्रकाश नेगी, कुलदीप सिंह फर्त्याल, देवेंद्र सिंह बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed