फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Protest Over Royalty Hike

ठेकेदार संघ ने धरना प्रदर्शन कर निविदाओं का किया बहिष्कार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Protest Over Royalty Hike
अल्मोड़ा में एडीएम सीएस मर्तोलिया को ज्ञापन सौपते ठेकेदार संघ के सदस्य । संवाद - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। हिमालयन वेलफेयर कांट्रेक्टर सोसायटी के नेतृत्व में ठेकेदारों ने लोनिवि कार्यालय पहुंच कर शासन के खिलाफ जोरदार नारे बाजी करते हुए धरना प्रदर्शन किया। ठेकेदारों ने नई निविदाओं का बहिष्कार कर मांगे पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बुधवार को सभी राजकीय ठेकेदारों ने हिमालयन वेलफेयर कांट्रेक्टर सोसायटी के बैनर तले लोनिवि कार्यालय में धरना प्रदर्शन कर नई निविदाओं का बहिष्कार किया। उन्होंने ठेकेदारों से पांच गुना रायल्टी वसूलने, बिना प्राविधान के 25 प्रतिशत रायल्टी डीएमएफ में जमा करने, पहाड़ की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए निर्माण कार्यों में समय वृद्धि, पूर्ण कार्यों की धनराशि का समय से भुगतान और पंजीकरण और नवीनीकरण पूर्व की भांति करने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन कर नई निविदाओं का बहिष्कार किया। ठेेकेदार संघ ने मांगे पूरी नहीं होने तक धरना प्रदर्शन और आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी है। धरना प्रदर्शन करने वालों में कुंदन बिष्ट, राजेंद्र कनवाल, खीम पाल सिंह, हरीश बिष्ट, विक्रम बिष्ट, अकरम खान दीपक सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed