फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Protest over Pothholes

सड़क में गड्ढों के खिलाफ जाम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Protest over Pothholes
मरचूला मौलेखाल मोटर मार्ग में जाम लगाते ग्रामीण । संवाद - फोटो : ALMORA
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। सड़क पर गड्ढों से आजिज आ चुके ग्रामीणों ने शुक्रवार को तीन घंटे एनएच जाम कर दिया। शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए जल्द मोटर मार्ग की दशा सुधारने की मांग उठाई। जाम से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलने पर पहुंचे एसडीएम गौरव पांडे के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने चक्काजाम खत्म किया।
विज्ञापन

थला-मूंनडा मोटर मार्ग में बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं, अक्सर इससे होकर गुजरने वाले लोग हादसों का शिकार होते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत के बाद भी मांग पूरी न हुई। थक हारकर गुस्साए लोगों ने शुक्रवार को मरचूला-मौलेखाल मोटर मार्ग को करीब तीन घंटे जाम कर दिया। ग्राम प्रधान भ्याड़ी भगत रावत के नेतृत्व में ग्रामीणों ने मरचूला-मौलेखाल मोटर मार्ग के थला के पास रोड पर जाम लगा दिया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग र्गईं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने दो दिन के भीतर कार्रवाई न होने पर पांच सितंबर को फिर से प्रदर्शन की चेतावनी दी है। वहां पर मनोज नेगी, संजय रावत, हरीश बंगारी, शंकर रावत, दलीप सिंह ,घनान्द शर्मा, नारायण सिह रावत, दलीप सिंह थे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed