फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Protest Over Jagdish Killing

जगदीश हत्याकांड के विरोध में विभिन्न संगठनों ने दिया धरना, नारेबाजी की

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Sep 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Protest Over Jagdish Killing
अल्मोड़ा के गांधी पार्क में धरना देते उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी और अन्य। संवाद - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। पनुवाद्योखन निवासी उपपा नेता जगदीश चंद्र हत्याकांड के विरोध में विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने बृहस्पतिवार को चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में धरना दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री और जन प्रतिनिधियों की चुप्पी पर रोष जताया। उन्होंने सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने, पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये का मुआवजा देने की मांग की।
विज्ञापन

धरनास्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि जगदीश हत्याकांड मामले में जन प्रतिनिधियों और मुख्यमंत्री की चुप्पी से इस मामले में राज्य सरकार की संलिप्तता स्पष्ट हो गई है। मुख्यमंत्री को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने जिला और पुलिस प्रशासन पर घोर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि प्रशासन थोड़ा भी गंभीर होता तो इस जघन्य हत्याकांड को रोका जा सकता था। उन्होंने डीआईजी के उस बयान पर गहरी आपत्ति जताई जिसमें उन्होंने जगदीश का उसके द्वारा बताए गए पते पर न मिलना बताया। जगदीश और उसकी पत्नी ने जिन लोगों से अपनी जान का खतरा बताया था पुलिस द्वारा उन पर नजर रखी जानी चाहिए थी। उन्होंने जगदीश की पत्नी और बहन को समुचित संरक्षण, सरकारी नौकरी देने, इस मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने की मांग की। आगामी 11 सितंबर को भिकियासैंण में विशाल प्रदर्शन किया जाएगा। संचालन सामाजिक कार्यकर्ता ईश्वर जोशी और नारायण राम ने किया।
विज्ञापन

ये लोग बैठे धरने में
धरने में उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी, पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, अखिल भारतीय किसान सभा के दिनेश पांडे, जनवादी महिला समिति की सुनीता पांडे, बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष महेश परिहार, उत्तराखंड छात्र संगठन की भारती पांडे, दीक्षा सुयाल, भावना पांडे, उलोवा के दया कृष्ण कांडपाल, नरेश नौरियाल, अधिवक्ता प्रेम राम, जीवन चंद्र, सुनील ग्वाल, बाल प्रहरी के उदय किरौला, उपपा की केंद्रीय सचिव आनंदी वर्मा, नगर अध्यक्ष हीरा देवी, धीरेंद्र मोहन पंत, वंदना कोहली आदि बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed