फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Protest Over Demands

Almora News: रोडवेज कर्मियों ने मांगी पेंशन, प्रदर्शन किया

Fri, 26 Jan 2024 12:45 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Fri, 26 Jan 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
Protest Over Demands
अल्मोड़ा। राजकीय कर्मचारियों की तरह पेंशन देने सहित अन्य मांगों के लिए रोडवेज कर्मचारियों ने लोअर माल रोड स्थित कार्यशाला परिसर में प्रदर्शन किया। इस मौके पर आयोजित बैठक में 31 जनवरी को दिल्ली के जंतर-मंतर में होने वाले धरने में शामिल होने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को रोडवेज कर्मियों ने प्रदर्शन कर कहा कि परिवहन निगम में कई साल सेवा देने के बाद सेवानिवृत्ति होने वाले कर्मी आर्थिक समस्या का सामना कर रहे हैं। निगम कर्मियों को राजकीय कर्मचारी घोषित कर उन्हें इनकी तरह पेंशन मिलनी चाहिए। उन्होंने महंगाई भत्ता देने की भी मांग की। चेतावनी दी कि जल्द मांगों पर गौर नहीं किया गया तो लोकसभा चुनाव का बहिष्कार होगा। इस दौरान अंबा दत्त जोशी, उमेश चंद्र भट्ट, भुवन जोशी, बिशन सिंह, समीउल्लाह, हरीश चंद्र पांडे, राम दत्त पपनै, जीवन टम्टा, भोपाल मेहता, देवकीनंदन पाठक, गिरवर सुयाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed