{"_id":"5d6965938ebc3e013371acbf","slug":"protest-in-ssb-campus-almora-almora-news-hld3548323191","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों ने परिसर निदेशक को भीतर बंद कर ऑफिस में ताला ठोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों ने परिसर निदेशक को भीतर बंद कर ऑफिस में ताला ठोका
विज्ञापन
पुलिस की मौजूदगी में छात्रों से वार्ता करते परिसर निदेशक।
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। बैक और स्पेशल बैक परीक्षा तुरंत कराने की मांग को लेकर छात्रों ने एसएसजे परिसर में जमकर हंगामा किया। इस बीच उनकी परिसर निदेशक प्रो.आरएस पथनी से नोकझोंक भी हुई और छात्रों ने परिसर निदेशक का घेराव करने के बाद उन्हें उनके कार्यालय में बंद करके बाहर से ताला ठोक दिया। उन्होंने परिसर निदेशक और परिसर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ताला खुलवाया और वार्ता के बाद मामला शांत हुआ।
शुक्रवार को छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष पद की दावेदारी कर रहे आशीष जोशी के नेतृत्व में करीब डेढ़ दर्जन छात्र-छात्राएं परिसर निदेशक कार्यालय पहुंचे। यह लोग पूर्व में बैक परीक्षा में असफल हो चुके छात्र-छात्राओं की स्पेशल परीक्षा तुरंत कराने की मांग करने लगे। परिसर निदेशक प्रो.आरएस पथनी ने उन्हें नियमों से अवगत कराया। इस बीच छात्रों की परिसर निदेशक के साथ बहस शुरू हो गई। छात्र नारेबाजी करते हुए परिसर निदेशक कार्यालय के बाहर आ गए और उन्होंने दरवाजे में ताला ठोक दिया।
उस वक्त परिसर निदेशक के अलावा डा. नंदन सिंह बिष्ट, डा.डीएस धामी भी ऑफिस के भीतर थे। इस बीच परिसर निदेशक को भीतर बंद कर देने की सूचना पुलिस को दी गई। करीब 10-15 मिनट के भीतर एसएसआई बिशन लाल सहित काफी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई और पुलिस ने ताला खुलवाकर छात्रों की परिसर प्रशासन के अधिकारियों के साथ वार्ता करवाई। बाद में परिसर निदेशक ने छात्रों की मांग को विवि प्रशासन तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। वार्ता के बाद मामला शांत हो गया।
विज्ञापन
परिसर प्रशासन की ओर से उक्त लोगों के अलावा डीएसडब्ल्यू प्रो. पीएस बिष्ट, कुलानुशासक प्रो. देवेंद्र सिंह बिष्ट आदि मौजूद थे। प्रदर्शनकारी छात्रों में आशीष जोशी के अलावा तन्मय जोशी, शुभम पांडे, दर्पण पांडे, ललित बिष्ट, पंकज जोशी, बसंत जोशी, मनोहर कांडपाल, ललिता तिवारी, नेहा, पूजा, ममता, सोनिया, पूजा, भावना, राहुल भंडारी आदि शामिल थे।

परिसर निदेशक को बंद कर बाहर से ताला लगाते छात्र।- फोटो : ALMORA