फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Protest in Jageshwar

अभद्रता करने वाले आंवला के सांसद की हो जल्द गिरफ्तारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Protest in Jageshwar
जागेश्वर में विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल को जूस पिलाकर उपवास समाप्त करवाते लोग। (विज्ञप्ति) - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। जागेश्वर धाम पहुंचकर शनिवार को प्रबंधक और पुजारियों से गालीगलौज और अभद्रता के आरोपी आंवला के सांसद धर्मेंद्र कश्यप के खिलाफ पुजारियों, जनप्रतिनिधियों और लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि शीघ्र सांसद को गिरफ्तार किया जाए। पुजारियों ने कहा कि मंदिर में वीआईपी और वीवीआईपी व्यवस्था समाप्त कर उनके साथ आने वाले सुरक्षा कर्मियों के परिसर के भीतर हथियार ले जाने पर पाबंदी लगे।
विज्ञापन

पुजारियों का कहना है कि वीआईपी, वीवीआईपी सहित आम व्यक्ति जो भी मंदिर में दर्शन के लिए आते हैं वह सभी श्रद्धालु हैं। भगवान के लिए सभी समान हैं। ऐसे में वीआईवी और वीवीआईपी व्यवस्था मंदिर में नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अभद्रता के आरोपी आंवला के सांसद की गिरफ्तारी की जाए, ताकि ऐसा व्यवहार करने वालों को सबक मिल सके। आंवला के सांसद के जागेश्वर धाम में प्रवेश पर आजीवन प्रतिबंध लगाया जाए। सभी ने एकसुर में मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने की मांग की।
जागेश्वर धाम में 24 घंटे का उपवास किया समाप्त
अल्मोड़ा। जागेश्वर धाम आकर मंदिर समिति के प्रबंध और पुजारियों के साथ गालीगलौज और अभद्रता करने वाले आंवला (बरेली) के सांसद धर्मेंद्र कश्यप के व्यवहार के क्षुब्ध होकर 24 घंटे के उपवास पर बैठे स्थानीय विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल ने मंगलवार को उपवास समाप्त कर दिया है। कुंजवाल ने कहा कि सांसद को इस कृत्य के लिए उचित दंड मिलना चाहिए।
सांसद के व्यवहार से क्षुब्ध कुंजवाल रविवार सुबह 10 बजे जागेश्वर में 24 घंटे के लिए उपवास पर बैठे थे। पुजारियों और अन्य लोगों ने सोमवार को जूस पिलाकर उनका उपवास तुड़वाया।
विधायक कुंजवाल ने कहा कि लोगों की मांग है कि राजस्व पुलिस में दर्ज एफआईआर पर शीघ्र कार्रवाई हो। निर्वाचित सांसद को इस घोर अभद्रता और कृत्य के लिए उचित दंड मिलना चाहिए।
एक माह के भीतर यदि आंवला के सांसद के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती है तो क्षेत्र की जनता चुप नहीं बैठेगी। जनता और पुजारियों के साथ बैठक कर भावी रणनीति तय की जाएगी। सांसद के खिलाफ व्यापक जनांदोलन से भी पीछे नहीं हटेंगे।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे ने कहा कि भाजपा नेता और उसके जनप्रतिनिधि के अशोभनीय कृत्यों को देश की जनता देख चुकी है। आंवला के सांसद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
इस अवसर पर डीसीबी के पूर्व अध्यक्ष दीवान सिंह भैसोड़ा, पिथौरागढ़ के पूर्व पालिकाध्यक्ष जगत खाती, जागेश्वर की प्रधान प्रेमा देवी, हल्द्वानी महानगर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल छिम्वाल, हरीश जोशी, पूर्व प्रधान हरिमोहन भट्ट, पूरन बिष्ट, दीवान सतवाल आदि रहे।
भाजपा पर सांसद को बचाने का आरोप
अल्मोड़ा। विभिन्न संगठनों ने मंदिर परिसर में आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप की अमर्यादित हरकत की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा है कि ऐसे सांसद को भारतीय जनता पार्टी पद और पार्टी से निष्कासित करे। उक्रांद के पूर्व केंद्रीय उपाध्यक्ष और राज्य आंदोलनकारी महेश परिहार ने कहा है कि पहाड़ की शांत वादियों आरै जागेश्वर जैसे महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल में प्रबंधक, पुजारियों और जनता के साथ अभद्रता करने वाले भाजपा सांसद की शीघ्र गिरफ्तारी होनी चाहिए।
उक्रांद नेता ने कहा कि नैतिकता, धर्म कर्म की बात करने वाली भाजपा और उसके नेता नरेंद्र मोदी को शीघ्र इस सांसद को पार्टी से और संसद की सदस्यता से निष्कासित करना चाहिए। पिछले वर्ष कोविड काल में यूपी के एक विधायक बदरीनाथ तक पहुंच गए। अब यूपी के सांसद ने जागेश्वर धाम में अभद्रता कर दी। आरोप लगाया कि स्थानीय सत्ताधारी दल उसे बचाने की कोशिश कर रहा है।
युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष निर्मल रावत ने कहा कि सांसद ने अपने अमर्यादित व्यवहार से देवभूमि को कलंकित किया है। इसके लिए भाजपा के पदाधिकारियों को स्थानीय लोगों और पुजारियों से सामूहिक माफी मांगनी चाहिए। वहीं उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी उत्तर प्रदेश के आंवला के सांसद धर्मेंद्र कश्यप की अभद्रता को शर्मनाक हरकत बता कर इसकी कड़ी निंदा की।
राजस्व पुलिस ने शुरू की जांच
अल्मोड़ा। जागेश्वर धाम में शनिवार को यूपी के आंवला के सांसद धर्मेंद्र कश्यप मामले की जांच कोटुली के राजस्व उप निरीक्षक गोपाल सिंह बिष्ट ने शुरू कर दी है। उन्होंने सोमवार को जागेश्वर धाम जाकर मंदिर कमेटी के तीन कर्मचारियों के बयान दर्ज किए। राजस्व पुलिस घटना की वीडियो क्लीपिंग की सीडी भी तैयार करेगी। उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है।
मंदिर कमेटी के प्रबंधक भगवान भट्ट ने राजस्व उपनिरीक्षक कोटुली में आंवला के सांसद धर्मेंद्र कश्यप के खिलाफ धारा 188 और 504 आईपीसी में मुकदमा दर्ज करवाया है। आरोप है कि सांसद ने शनिवार को जागेश्वर धाम आकर प्रबंधक, पुजारियों और अन्य लोगों के साथ गाली गलौज और अभद्रता की थी।
बागनाथ मंदिर में भी प्रदर्शन
बागेश्वर। बागनाथ मंदिर परिसर में मंदिर कमेटी के अध्यक्ष नंदन रावल के नेतृत्व में एकत्र पुजारियों और पंडितों ने जागेश्वर धाम में घटित घटना को शर्मसार करने वाली घटना बताया। कहा कि भाजपा के सांसद ने सारी मर्यादाओं को तार-तार किया। कहा कि सांसद भगवान जागेश्वर का आशीर्वाद लेने आए थे, या अपनी धौंस दिखाने।
ऐसे तत्वों को सबक सिखाया जाना चाहिए। पंडित हेम जोशी, भास्कर लोहनी ने कहा कि भाजपा सांसद के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि और लोगों को भी सबक मिल सके। कहा कि सांसद को सबक नहीं सिखाया गया तो बागनाथ धाम के पुजारी और पंडित आंदोलन शुरू कर देंगे।
आप कार्यकर्ताओं ने फूंका सांसद कश्यप का पुतला
बागेश्वर। भाजपा सांसद धर्मेंद्र कश्यप के कृत्य के विरोध में सोमवार को बागेश्वर में आप कार्यकर्ताओं ने भी विरोध जताया। एसबीआई तिराहे पर एकत्र आप कार्यकर्ताओं ने सांसद का पुतला फूंका। कहा कि सांसद के खिलाफ कार्रवाई के लिए आप कार्यकर्ता लगातार आवाज उठाते रहेंगे। पुतला दहन में आप के जिला सोशल मीडिया प्रभारी भीम कुमार, दिनेश कुमार, गणेश उपाध्याय, भुवन चंद्र, निखिल चोपड़ा, तेजपाल सिंह, सरिता टम्टा आदि थे।
कांग्रेसियों ने दिया धरना
बागेश्वर। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाजपा के सांसद धर्मेंद्र कश्यप के कृत्य को अक्षम्य बताते हुए बागनाथ मंदिर परिसर में धरना दिया। भगवान बागनाथ से सांसद को सबक सिखाने की प्रार्थना की। कहा कि भाजपा सांसद के कृत्य के पूरी पार्टी की बदनामी हुई है।

धर्म के नाम पर सत्ता के सिंहासन पर पहुंची पार्टी के सांसद के कृत्य से भाजपा की भी छवि खराब हुई है। धरने पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री राजेंद्र टंगड़िया, युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कवि जोशी, यूथ कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अंकुर उपाध्याय, भाजपा नेता किशन कठायत आदि बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed