फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Protest for Wages

रोडवेज कर्मियों ने कार्य बहिष्कार कर निगम प्रबंधन के खिलाफ की नारेबाजी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Protest for Wages
अल्मोडा में वेतन की मांग पर प्रदर्शन करते परिवहन निगम कर्मचारी - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। वेतन भुगतान करने समेत 17 सूत्री मांगों के लिए रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर परिषद से जुड़े रोडवेज कर्मचारी सोमवार को कार्य बहिष्कार पर रहे। कर्मचारियों ने डिपो सहायक महाप्रबंधक कार्यालय (कार्यशाला) में धरना दिया और निगम प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि रोडवेज कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिलने से दिक्कतें झेलनी पड़ती हैं। अवशेष वेतन का तत्काल भुगतान किया जाए। एसीपी के नाम पर की जा रही रिकवरी आदेश को निरस्त किया जाए। सेवानिवृत होने वाले कार्मिकों के प्रत्यावेदन का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए। निगम सेवा में सेवानिवृत हुए कार्मिकों के स्थान पर निगम में कार्यरत विशिष्ट श्रेणी कार्मिकों का चरणबद्ध नियमितीकरण कर मृतक आश्रितों का समायोजन किया जाए। निगम के मृतक और सेवानिवृत कार्मिकों को उनके सेवानिवृत देयकों को प्राथमिकता के आधार पर भुगतान किया जाए। उन्होंने निगम प्रबंधन पर कर्मचारियों के साथ सौतेला व्यवहार अपनाने का आरोप लगाया। कहा कि निगम प्रबंधन तानाशाही रवैया अपना कर कर्मचारियों का उत्पीड़न कर रहा है। उन्होंने कहा कि 17 सूत्रीय मांग पत्र पर सकारात्मक कार्रवाई न हुई तो परिषद 23 मार्च को मंडलीय प्रबंधक कार्यालय काठगोदाम में कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद भी मांगें पूरी न हुई तो 28 मार्च से बेमियादी कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया जाएगा। अध्यक्षता करते हुए परिषद के अध्यक्ष गोविंद प्रसाद ने कहा कि कर्मचारियों की उपेक्षा किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि कार्य बहिष्कार के दौरान यदि किसी कर्मचारी का उत्पीड़न किया गया तो आंदोलन को तेज कर दिया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में परिषद के शाखा मंत्री राम दत्त पपनै, सुरेश सिंह नेगी, राज कुमार, हरीश पांडे, हरीश सिंह रावत, उमाशंकर, भगवती नेगी, आनंदी शुक्ला, दीपक कुमार, जीवन लाल, नारायण पुरी, नवीन चंद्र, भुवन राम, राम प्रसाद, जगदीश राम, भरत लाल, रमेश चंद्र जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

रोडवेज कर्मियों की ये हैं 17 सूत्रीय मांगें
-विशेष श्रेणी तकनीकी कार्मिकों का अक्तूबर 2021 में देय महंगाई भत्ते के तक्काल आदेश करते हुए एरियर भुगतान किया जाए।
-10 वर्ष से अधिक समय से कार्यशालाओं में तैनात विशेष श्रेणी तकनीकी कार्मिकों के श्रेणी का उच्चीकरण अतिकुशल श्रेणी में किया जाए।
-निमित कार्मिकों के लिए तीन प्रतिशत डीएम जनवरी 2022 से स्वीकृत करते हुए पूर्व में बनी सहमति के अनुरूप मकान आवास भता का लाभ प्रादन किया जाए।
- सहमति के अनुरू राज्य कार्मिकों की तरह परिवहन निगम के कार्मिकों को भी गोल्डन कार्ड की सुविधा दी जाए।
- वर्तमान में अनुबंधित वाहनों के संचालन के लिए अलग से नई यूनिट, डिपा का गठन किया जाए। ताकि अनुबंधित वाहनों की सही समीक्षा की जा सके।
- ट्रासपोर्ट नगर देहरादून में कार्यरत कार्मिकों के लिए समुचित कार्यशाला, कार्यालय और शौचालय के लिए समुचित व्यवस्था कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed