{"_id":"5f576f798ebc3e54e073fcde","slug":"protest-fast-started-against-the-examinations-almora-news-hld396165188","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षाओं के विरोध में छात्रसंघ उपसचिव ने शुरू किया आमरण अनशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षाओं के विरोध में छात्रसंघ उपसचिव ने शुरू किया आमरण अनशन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। कोरोना काल में परीक्षा कराए जाने के विरोध समेत विभिन्न मांगों को लेकर छात्रों में रोष है। मंगलवार को छात्रसंघ उपसचिव दीपक तिवारी ने तीन सूत्री मांगों को लेकर आमरण अनशन शुरू कर दिया है। मांगें पूरी होने तक उन्होंने अनशन पर डटे रहने की चेतावनी भी दी।
कुमाऊं विवि की ओर से अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं 14 सितंबर से निर्धारित की गई हैं। कोरोना काल में छात्र लगातार परीक्षाओं का विरोध कर रहे हैं। अब मंगलवार को छात्रसंघ उपसचिव दीपक तीन सूत्री मांगों को लेकर आमरण अनशन पर बैठ गए हैं।
उन्होंने कहा कि कोरोना काल में परीक्षाएं करवाने का फैसला पूरी तरह गलत है। लगातार कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं लेकिन फिर भी परीक्षाएं करवाकर विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों की सुरक्षा का ख्याल नहीं रख रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने परीक्षा तिथि आगे बढ़ाने, परीक्षाएं ओपन बुक या असाइनमेंट की तर्ज में कराने की मांग की। साथ ही किसी भी कर्मचारी और शिक्षक के कोरोना संक्रमित मिलने पर पूरी जिम्मेदारी विश्वविद्यालय को लेने की मांग उठाई है। उपसचिव ने कहा कि जब तक तीनों मांगों को लेकर परिसर कुलपति खुद आगे नहीं आएंगे तब तक वह अनशन पर डटे रहेंगे। इस मौके पर नितिन रावत, दीपक कनवाल, चंदन बहुगुणा, अमित बिष्ट, आशीष पंत आदि मौजूद थे।