फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   protest Collectorate silent zone

कलक्ट्रेट को साइलेंट जोन बनाने का विरोध

Sun, 28 Aug 2016 11:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Sun, 28 Aug 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
protest Collectorate silent zone
कलक्ट्रेट को साइलेंट जोन बनाने का विरोध - फोटो : अमर उजाला

अल्मोड़ा। विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों के शिष्टमंडल ने डीएम सविन बंसल से मुलाकात कर अल्मोड़ा कलक्ट्रेट को साइलेंट जोन घोषित करने के फैसले पर पुनर्विचार करने की मांग की। उन्होंने प्रशासन के इस फैसले को अव्यवहारिक बताया। 

विज्ञापन

कलक्ट्रेट परिसर को ध्वनि प्रदूषण नियमावली के अंतर्गत साइलेंट जोन घोषित करके धरने, प्रदर्शन पर रोक लगाने पर विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन


इस मुद्दे को लेकर विभिन्न संगठनों से जुड़े दर्जनों लोगों के एक शिष्टमंडल ने डीएम सविन बंसल से मुलाकात की। वार्ता में विभिन्न संगठनों की ओर से उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के अध्यक्ष पीसी तिवारी ने कहा कि कलक्ट्रेट प्रांगण में धरना, प्रदर्शन पर बगैर राय मशविरे के रोक लगने से जनता के लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन हुआ है। संगठनों के प्रतिनिधियों ने कहा कि कलक्ट्रेट चंद राजाओं के समय से ही सामाजिक, राजनीतिक गतिविधियों का केंद्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आजादी की लड़ाई से लेकर पीड़ित लोग अपनी व्यथा लेकर यहां आते हैं। यदि इसे बंद किया गया तो जनता परेशान होगी। डीएम ने कहा कि ज्ञापन देने पर रोक नहीं है और प्रशासन ने धरना, प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की है। उन्होंने कहा कि प्रशासन खुले मन से इस मामले में वार्ता कर पुनर्विचार करेगा और इसके लिए बैठक बुलाई जाएगी।


वार्ता में पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, लोक वाहिनी के पूरन चंद्र तिवारी, दयाकृष्ण कांडपाल, उक्रांद के शिवराज बनौला, जनवादी महिला संगठन की सुनीता पांडे, सीपीएम के आरपी जोशी, सभासद अशोक पांडे, बाड़ेछीना के प्रताप बिष्ट, उपपा की आनंदी वर्मा, यूसुफ तिवारी, अमीनुर्रहमान, लीला आर्या, रेखा धस्माना, विमला देवी, ललित चौधरी आदि थे। शांति व्यवस्था के मद्देनजर कलक्ट्रेट में पुलिस व्यवस्था भी की गई थी। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed