फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Protest by asha Worker in Almora

आशाओं ने सरकार के खिलाफ की जमकर नारेबाजी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Aug 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Protest by asha Worker in Almora
अल्मोड़ा के चौघानपाटा में प्रदर्शन करती आशाएं।संवाद - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा/भिकियासैंण। 12 सूत्री मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओं का विरोध, प्रदर्शन और कार्य बहिष्कार लगातार जारी है। आशाओं ने शनिवार को जिले के विभिन्न स्थानों पर विरोध, प्रदर्शन किया। सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

आशाओं को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने, न्यूनतम वेतन 21 हजार करने आदि 12 सूत्री मांगों के लिए आशा कार्यकर्ता लंबे समय से आंदोलन कर रहीं हैं। इधर इन दिनों वह लगातार कार्यबहिष्कार पर डटी हैं।
विज्ञापन

शनिवार को यहां चौघानपाटा में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। ब्लॉक अध्यक्ष ममता तिवारी ने कहा कि कोरोना काल में अपनी परवाह किए बगैर सेवाएं देने के बाद भी उनकी मांगों को अनसुना किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सभी मांगों पर जल्द सकारात्मक कार्यवाही की मांग की। वहां विजय लक्ष्मी, पुष्पा कनवाल, जानकी जोशी, भगवती आर्या, भगवती बिष्ट, विमला रावत, ममता भट्ट जानकी मिश्रा आदि रहे।

उधर भिकियासैंण में सरस्वती मेहरा, किरन उप्रेती, हीरा मठपाल, कमला देवी, आशा देवी, पार्वती देवी, मुन्नी देवी, ममता आदि ने धरना दिया।
उक्रांद ने दिया आशाओं के आंदोलन को समर्थन
अल्मोड़ा। उत्तराखंड क्रांति दल ने आशा कार्यकर्ताओं के आंदोलन को समर्थन दिया। उनकी सभी मांगों को जायज ठहराते हुए सरकार से समस्याओं के निस्तारण की गुहार लगाई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष शिवराज बनौला, ब्रह्मानंद डालाकोटी, दीवान सिंह जीना आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed