{"_id":"5f98223c8ebc3e9bf96c57c9","slug":"protest-against-the-dda-almora-news-hld402003685","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीडीए के खिलाफ सर्वदलीय संघर्ष समिति का धरना पुन: शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीडीए के खिलाफ सर्वदलीय संघर्ष समिति का धरना पुन: शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। जिला विकास प्राधिकरण समाप्त करने की मांग को लेकर सर्वदलीय संघर्ष समिति ने गांधी पार्क में फिर धरना शुरू कर दिया है। समिति के बैनर तले विभिन्न संगठनों के लोगों ने धरना दिया और सरकार के खिलाफ नारे लगाए। उन्होंने कहा कि बुधवार को अल्मोड़ा पहुंच रहे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के सम्मुख भी डीडीए समाप्त करने की मांग रखी जाएगी।
समिति के संयोजक पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण आठ माह पहले धरना स्थगित किया गया था। आशा थी कि सरकार जनहित में जिला विकास प्राधिकरण समाप्त कर देगी, लेकिन जनविरोधी डीडीओ के समाप्त नहीं किया गया है। जिससे समिति के पुन: मंगलवार को धरना प्रदर्शन शुरू करना पड़ा है। उन्होंने कहा कि नवंबर 2017 में जनता की राय लिए बिना डीडीए थोप दिया गया।
वक्ताओं ने कहा कि हर मंगलवार को डीडीए के खिलाफ धरना दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोगों को भवन निर्माण में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सभा की अध्यक्षता कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला ने और संचालन कांग्रेस जिला सचिव दीपांशु पांडे ने किया। धरने पर चंद्रमणि भट्ट, सभासद सचिन आर्या, आनंद सिंह बगडवाल, सभासद हेम चंद्र तिवारी, अख्तर हुसैन, प्रताप सत्याल, राजीव कर्नाटक, चंद्रकांत जोशी, पीएस बोरा, राजू गिरी, सुनीता पांडे, महेश लाल वर्मा आदि बैठे।