फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Protest against Road

भल्यूड़ा में ग्रामीणों ने जेसीबी रोककर किया सड़क का विरोध

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
Protest against Road
अल्मोड़ा के भल्यूड़ा गांव में सड़क का विरोध करते ग्रामीण। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। कसारदेवी के पास स्थित भल्यूड़ा गांव के लोगों ने शुक्रवार को वहां तैयार हो रही सड़क का विरोध किया। ग्रामीणों का आरोप है कि लोनिवि कर्मचारी अपनी मनमर्जी से सड़क का निर्माण गलत दिशा में कर रहे हैं। शनिवार को ग्रामीणों ने लोनिवि दफ्तर का घेराव करने की योजना भी बनाई है।
विज्ञापन

पपरसैली से भल्यूड़ा गांव के लिए कुछ समय पूर्व तीन किलोमीटर की एक सड़क प्रस्तावित हुई थी। लोनिवि इस सड़क का निर्माण करा रहा है। शुक्रवार को ग्रामीण सड़क के विरोध में उतर आये। ग्रामीणों का कहना था कि विभाग के कर्मचारी तीन किमी की सड़क को ढाई किमी में ही समेट रहे हैं। और जिस स्थान से सड़क को कटना था उसकी दूसरी दिशा में सड़क काटी जा रही है। जहां पर कुछ दिन पूर्व आई आपदा में भूस्खलन हुआ था। भूस्खलन से अभी भी उस क्षेत्र पर पहाड़ी दरक रही है। भविष्य में अगर फिर भूस्खलन होता है तो सड़क पूरी तरह से बर्बाद हो जाएगी। सड़क काट रहे कर्मचारियों के काम बंद न करने पर ग्रामीणों ने जेसीबी को रोककर काम बाधित कर दिया। उनका कहना है कि वह गांव में गलत ढंग से सड़क का निर्माण नहीं होने देंगे। विरोध करने वालों मेंउप प्रधान चंदन सिंह, विक्रम सिंह बिष्ट, अर्जुन सिंह, गोपाल सिंह, मोहित, अभिषेक आदि थे।
विज्ञापन

भल्यूड़ा गांव में सर्वे के बाद नियमानुसार अनुसार सड़क का निर्माण कराया जा रहा है लेकिन ग्रामीण अपने हिसाब से सड़क बनवाना चाह रहे हैं जबकि सड़क निर्माण के लिए ठेकेदार से एग्रीमेंट हो गया है। अब इसमें किसी तरह का बदलाव संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- गोविंद जोशी, सहायक अभियंता, लोनिवि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed