{"_id":"6a19d08bf58f889c7f082c4f","slug":"protest-against-privatization-of-impcl-will-start-again-almora-news-c-232-1-alm1019-144099-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: आईएमपीसीएल के निजीकरण के विरोध में फिर शुरू होगा आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: आईएमपीसीएल के निजीकरण के विरोध में फिर शुरू होगा आंदोलन
विज्ञापन
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के अधीन संचालित मोहान स्थित इंडियन मेडिसिन फार्मास्यूटिकल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईएमपीसीएल) के निजीकरण के फैसले के बाद कर्मचारियों में भारी नाराजगी है। ट्रेड यूनियन आईएमपीसीएल कर्मचारी संघ ने निजीकरण के विरोध में आगामी एक जून से दोबारा धरना और विरोध प्रदर्शन शुरू करने की घोषणा की है।
कर्मचारी संघ की ओर से प्रबंध निदेशक कार्यालय को भेजे गए ज्ञापन में कहा गया है कि पूर्व में प्रस्तावित आंदोलन राज्य में चुनावी आचार संहिता लागू होने के कारण स्थगित किया गया था लेकिन बीते 26 मई को वित्त मंत्रालय की प्रेस विज्ञप्ति में आईएमपीसीएल को स्काई मैप फार्मा प्रा. लि. को बेचे जाने की जानकारी के बाद कर्मचारियों की चिंता और बढ़ गई है। ज्ञापन में कहा गया है कि विनिवेश प्रक्रिया में अब तक कर्मचारियों के हितों और रोजगार सुरक्षा को लेकर कोई ठोस आश्वासन नहीं दिया गया है जिससे निगम के स्थायी व अस्थायी कर्मचारियों के भविष्य पर संकट खड़ा हो गया है। कर्मचारियों की रोजी-रोटी और भविष्य की सुरक्षा सुनिश्चित किए बिना निजीकरण का फैसला स्वीकार नहीं किया जाएगा।
इधर शुक्रवार को रामनगर भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष मदन जोशी फैक्टरी पहुंचे और कर्मचारियों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि जल्द ही कर्मचारी संगठन का एक शिष्टमंडल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात करेगा। सरकार स्थानीय कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए गंभीर है और किसी भी कर्मचारी को बेरोजगार नहीं होने दिया जाएगा। बैठक में कर्मचारी संघ अध्यक्ष जयपाल सिंह रावत, सचिव भूपेंद्र सिंह अधिकारी, उपाध्यक्ष मोहम्मद अब्दुल नईम, संगठन मंत्री भाग्यश्री घले रहे।
विज्ञापन
कोट
सेल परचेज एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि नियमित कर्मचारियों के हितों और सुविधाओं को लेकर क्या प्रावधान किए गए हैं। कर्मचारियों के हितों की रक्षा सरकार की प्राथमिकता है और ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया जाएगा जिससे किसी कर्मचारी को बेरोजगारी का सामना करना पड़े। -अरविंद अग्रवाल, एमडी, आईएमपीसीएल
-- -- -- -- -- -- -- -- -
जल्द ही कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों के साथ एक शिष्टमंडल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात करेगा। स्थानीय लोगों के रोजगार की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है और किसी भी कर्मचारी का रोजगार न छिने इसके लिए मुख्यमंत्री पूर्ण रूप से प्रयासरत हैं। इस संबंध में जिलाधिकारी से भी वार्ता हो चुकी है। जल्द ही कर्मचारियों के हित में सकारात्मक निर्णय सामने आएंगे। -मदन जोशी, भाजपा पूर्व नगर अध्यक्ष, रामनगर