फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Protest against DDA

Almora News: डीडीए के विरोध में किया प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Dec 2023 10:56 PM IST
विज्ञापन
Protest against DDA
अल्मोड़ा के गांधी पार्क में डीडीए के विरोध में नारेबाजी करते लोग।। संवाद
अल्मोड़ा। जिला विकास प्राधिकरण (डीडीए) के विरोध में सर्व दलीय संघर्ष समिति के बैनर तले एकजुट लोगों ने मंगलवार को चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में धरना दिया। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया।
विज्ञापन

धरना स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि समिति जिला विकास प्राधिकरण को समाप्त करने की मांग को लेकर आंदोलन करते आ रही है लेकिन अब तक इसे समाप्त नहीं किया गया। प्रदेश सरकार को जन भावनाओं के मद्देनजर प्राधिकरण समाप्ति का शासनादेश जारी कर देना चाहिए। आरोप लगाया कि सरकार के प्राधिकरण लागू करने का फैसला जल्दबाजी का था। धरने में निवर्तमान पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, हेम तिवारी, हेम जोशी, अख्तर हुसैन, प्रताप सिंह सुप्याल, आनंदी वर्मा, चंद्रमणि भट्ट, ललित मोहन, लक्ष्मण ऐेेठानी, एमसी कांडपाल, भारत रत्न पांडे, नरेश नौडियाल आदि बैठे।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed