{"_id":"68624bd7fd73d0a29c0e70ae","slug":"property-survey-completed-in-almora-municipal-corporation-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्मोड़ा नगर निगम में संपत्ति सर्वे पूरा: अब मिलेगा हाउस नंबर, ऑनलाइन सेवाओं से लेकर डाक वितरण तक होगी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्मोड़ा नगर निगम में संपत्ति सर्वे पूरा: अब मिलेगा हाउस नंबर, ऑनलाइन सेवाओं से लेकर डाक वितरण तक होगी सुविधा
Mon, 30 Jun 2025 02:03 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
Published by: हीरा मेहरा
Updated Mon, 30 Jun 2025 02:03 PM IST
सार
नगर निगम अल्मोड़ा में संपत्ति सर्वे और ड्रोन आधारित पैमाइश का कार्य अंतिम चरण में है। इसके साथ ही शहरवासियों को उनके मकानों का हाउस नंबर भी जल्द आवंटित किया जाएगा।
विज्ञापन
नगर निगम अल्मोड़ा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नगर निगम अल्मोड़ा में संपत्ति सर्वे और ड्रोन आधारित पैमाइश का कार्य अंतिम चरण में है। इसके साथ ही शहरवासियों को उनके मकानों का हाउस नंबर भी जल्द आवंटित किया जाएगा। इससे न सिर्फ मकानों की पहचान होगी, बल्कि नगर निगम प्रशासन की ओर से दी जाने वाली सुविधाओं में भी पारदर्शिता आएगी। नगर निगम के 40 वार्डों में ड्रोन सर्वे और जीआईएस (भौगोलिक सूचना प्रणाली) के माध्यम से संपत्तियों की मैपिंग की जा रही है।
विज्ञापन
सर्वे के दौरान संबंधित कंपनी डोर-टू-डोर जाकर मकानों की पैमाइश कर रही है और उन्हें यूनिक हाउस नंबर भी आवंटित किए जा रहे हैं। नगर निगम से मिली जानकारी के अनुसार वार्डबंदी और संपत्ति सर्वे के पूरा होते ही हर मकान को उसकी विशिष्ट पहचान (यूनीक हाउस नंबर) मिल जाएगी। पुराने रिकॉर्ड भी अब अपडेट किए जाएंगे, जिससे कर निर्धारण, संपत्ति प्रबंधन आदि में पारदर्शिता आएगी।
विज्ञापन
नगर निगम में सर्वे पूरा होने के बाद हर व्यक्ति को हाउस नंबर अलॉट हो जाएगा। इस डाटा से नए भवनों की भी जानकारी मिल पाएगी। -लक्ष्मण सिंब भंडारी, सहायक नगर आयुक्त, नगर निगम अल्मोड़ा
विज्ञापन