फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Promotion in Education Staff

शिक्षा विभाग में 66 कार्मिकों को मिली वरिष्ठ सहायक पद पर पदोन्नति

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 11:25 PM IST
विज्ञापन
Promotion in Education Staff
अल्मोड़ा। शिक्षा विभाग में मिनिस्टीरियल संवर्ग में प्रदेश में 66 कर्मियों को कनिष्ठ सहायक से वरिष्ठ सहायक के पदों पर पदोन्नति मिल गई है। पदोन्नति पाने वालों में अल्मोड़ा जिले के 14 कार्मिक भी शामिल हैं। मंडलीय अपर निदेशक (प्रारंभिक शिक्षा) रघुनाथ लाल आर्य ने यह आदेश जारी किए हैं। सूची में कार्मिकों का पदोन्नति स्थान रिक्त रखा गया है। इस पर एजूकेशनल मिनिस्टीरियल ऑफिसर्स एसोसिएशन ने आपत्ति जताई है।
विज्ञापन

एजूकेशनल मिनिस्टीरियल ऑफिसर्स एसोसिएशन के मंडलीय अध्यक्ष जगमोहन खाती, सचिव धीरेंद्र कुमार पाठक और जिलाध्यक्ष पुष्कर सिंह भैसोड़ा ने सूची जारी होने पर खुशी जताई है। मंडलीय सचिव धीरेंद्र ने अपर निदेशक को पुन: ज्ञापन भेजा है। इसमें कहा गया है कि कार्मिकों को वरिष्ठ सहाक के पदों पर पदोन्नति दी गई है, लेकिन आदेश में कार्मिकों को कार्यभार ग्रहण करने का स्थान नहीं बताया गया है, जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है। इस आदेश की पुन: समीक्षा की जाए। मांग उठाई है कि कार्मिकों को पदोन्नति स्थान जल्द दिलाए जाएं। उन्होंने आरोप लगाया है कि कई सदस्यों के नाम प्रोन्नति सूची में नहीं है। संबंधित अनुभाग अधिकारियों को आदेशित कर पात्र कार्मिकों के नाम भी पदोन्नति सूची में शामिल किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed