फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Prohibiting drugs

अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

Sat, 06 Aug 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
ब्यूरो/अमर उजाला, रानीखेत (अल्मोड़ा)। Updated Sat, 06 Aug 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
Prohibiting drugs
नशाखोरी रोकने की मांग - फोटो : अमर उजाला

रानीखेत (अल्मोड़ा)। चिलियानौला क्षेत्र में लंबे समय से शराबियों का आतंक है। हुड़दंग से परेशान जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों ने यहां संयुक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा, कहा कि बाजार में कई दुकानदार अवैध शराब बेच रहे हैं, जिससे युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो रहा है। यदि कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।

विज्ञापन


बीडीसी सदस्य मदन कुवार्बी के नेतृत्व में सौंपे ज्ञापन में कहा गया है कि चिलियानौला कस्बे में कई दुकानदार अवैध रूप से शराब की बिक्री करते हैं। जिस कारण दिनभर वहां शराबियों का हुड़दंग रहता है। यहां प्रख्यात हैड़ाखान मंदिर, जीडी बिड़ला स्कूल सहित तमाम सरकारी, गैर सरकारी संस्थान हैं। ग्रामीण महिलाएं बाजार सामान खरीदने पहुंचती हैं, लेकिन शराब पीकर उन पर भी फब्तियां कसी जाती हैं।
विज्ञापन


महिलाओं का सड़क पर चलना दूभर हो रहा है। दुकानों में धड़ल्ले से शराब की अवैध बिक्री के कारण लोगों का भविष्य अंधकारमय हो रहा है। कई बार पुलिस से भी शिकायत की गई, पुलिस छापा तो मारती है, लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकलता। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी जरूरी है। यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाना चाहिए। ज्ञापन सौंपने वालों में योगेश सती, नवीन सिंह कुवार्बी, ललित मोहन पपनै, हयात सिंह रावत, दीपेंद्र कुवार्बी, नवीन पांडेय, नीरज तिवारी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed