{"_id":"654a97fd007ab7cf580b3944","slug":"programme-orgnised-in-district-almora-news-c-232-1-shld1003-4769-2023-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: उन्नत बीजों से कम लागत में हो सकता है अधिक उत्पादन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: उन्नत बीजों से कम लागत में हो सकता है अधिक उत्पादन
Wed, 08 Nov 2023 01:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Wed, 08 Nov 2023 01:33 AM IST
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। विकास खंड ताड़ीखेत के ग्राम पंचायत झलोड़ी में कृषक महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें किसानों को खेती के वैज्ञानिक तरीके बताए गए। कृषि विशेषज्ञों ने कहा कि उन्नत बीजों से कम लागत में फसलों का बेहतर उत्पादन हो सकता है।
मंगलवार को आयोजित कृषि महोत्सव में कृषि विभाग के ब्लॉक प्रभारी आनंद सिंह माहरा ने किसानों को फसलों पर रोगों और इसके उपचार की जानकारी दी। उन्होंने उन्नत फसलों की प्रजातियों के बारे में किसानों को बताया। इस दौरान उद्यान, पशुपालन, डेयरी, सहकारिता विभागों ने स्टॉल लगाकर लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी। वहीं किसानों को गेहूं और मसूर के बीज भी वितरित किए गए। यहां झलोड़ी के ग्राम प्रधान राजेंद्र प्रसाद, भूपाल सिंह, डॉ. प्रियंका कबड़वाल, हर्षवर्धन, नवीन आदि मौजूद रहे। संवाद