फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Professors tied a black band in the arm on Teacher's Day as a symbolic demonstration

प्राध्यापकों ने शिक्षक दिवस पर भी बांह में काली पट्टी बांध किया सांकेतिक प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Professors tied a black band in the arm on Teacher's Day as a symbolic demonstration
एसएसजे परिसर अल्मोड़ा में सांकेतिक प्रदर्शन करते प्राध्यापक। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। शिक्षक दिवस के दिन भी एसएसजे परिसर अल्मोड़ा में प्राध्यापकों ने विकल्प की मांग के लिए बांह में काला फीता बांधकर सांकेतिक प्रदर्शन कर उन्हें विकल्प दिए जाने की मांग उठाई। मांग पूरी न होने पर कड़े कदम उठाने की चेतावनी दी। इससे पहले प्राध्यापकों ने स्वच्छता अभियान चलाया।
विज्ञापन

रविवार को एसएसजे परिसर अल्मोड़ा में स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा प्रांगण में जुटे प्राध्यापकों ने आस-पास साफ-सफाई की। इसके बाद बांह में काला फीता बांध सांकेतिक प्रदर्शन करते हुए प्राध्यापकों ने कहा कि एक ओर शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री की ओर से शिक्षकों को सम्मानित किया जा रहा है, वहीं एसएसजे के अतिथि व्याख्याताओं को दो माह से वेतन भुगतान नहीं कर उनकी उपेक्षा की जा रही है।
विज्ञापन

प्राध्यापकों ने कहा कि अब अगर छह सितंबर को शासन की बैठक की कोई सूचना मंच के सदस्यों को उपलब्ध नहीं कराई गई तो वह सोमवार से भी प्रदर्शन जारी रखेंगे। संचालन मंडल के सदस्य विकल्प की मांग के लिए सीएम से भी अपील करेंगे। अध्यक्षता डॉ. प्रीति आर्य और संचालन डॉ. माया गोला ने किया। यहां डॉ. एनडी कांडपाल, डॉ. मीनाक्षी आर्य, डॉ. श्वेता चनियाल, डॉ. तेजपाल सिंह, डॉ. सुभाष चंद्र, डॉ. एचआर कौशल, डॉ. संजीव आर्य, आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed